लो कर लो बात ये है बिजली विभाग : गांव में एक साल से बिजली का कोई अता पता नहीं... ग्रामीण जी रहें हैं डर के साए में लेकिन... थमा दिया बिजली का बिल


Publish Date: Thu, 29 Aug 2024 08:29 AM (IST)


 

लोहरदगा : जिले के अति सुदूरवर्ती व घोर उग्रवाद प्रभावित किस्को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगड़ू के कोरगो गांव में बीते एक वर्ष से अधिक समय से बिजली बाधित है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है.बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद पड़े हैं, मोबाइल चार्ज करना मुश्किल हो गया है. गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है. एक वर्ष से अधिक समय से गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग को आवेदन देकर बिजली बहाल कराने की मांग की है. लेकिन बिजली बहाल करने की दिशा में विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. फिर भी ग्रामीणों को बिजली विभाग की ओर से बिल थमा दिया गया है. इस संदर्भ में ग्रामीण जगरनाथ नगेसिया,सुमित नगेसिया,शंकर यादव,राजेश यादव ने बताया कि सितंबर 2023 से गांव में बिजली ठप हैं, इसे लेकर ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बिजली बहाल कराने की मांग की,लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।



बता दें कि गांव में लंबे समय से बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को हर वक्त सांप बिच्छू और जंगली जानवरों का भय बना रहता है. साथ ही स्कूली बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी पूरी तरह से बाधित हो रही है. इधर गांव में बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से गांव वालों के बीच हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है और कृषि कार्य भी पूरी तरह बाधित हो गया है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि गांव के लोगों को साल भर से अंधेरे में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है. लेकिन यहां सबसे आश्चर्य की बात तो ये है कि बिना बिजली उपयोग किये ही ग्रामीणों को बिल थमा दिया जा रहा है. ग्रामीण विभाग से जल्द से जल्द गांव में बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं. इधर गांव में लंबे समय से बिजली व्यवस्था चौपट रहने और बगैर बिजली उपयोग किए ही बिल थमा दिए जाने से गांव वालों में आक्रोश है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.