कपाली के शेख ताजुद्दीन की मोब लीनचिंग से मौत के ज़िम्मेदार हेमंत सरकार, झारखंड़ के मुख्यमंत्री पर करेंगे मुकदमा : काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी


Publish Date: Thu, 19 Dec 2024 17:36 PM (IST)


 

जमशेदपुर : आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी ने कहा ही झारखंड़ में बढ़ रही मोब लीनचिंग की घटनाओं के ज़िम्मेदार हेमंत सरकार और उसकी कैबिनेट है, उन्होंने कहा कि झारखंड़ के कई सामाजिक संगठन और राजनैतिक दल पिछले कई सालों से झारखंड़ में बढ़ रहे मोब लीनचिंग के खिलाफ कानून बनाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, हेमन्त सरकार से 2019 के चुनाव में अपने घोषणा पत्र में जीतने पर मोब लीनचिंग के विरोध कानून बना कर दोषियों को सख्त सजा देने की बात की थी, पर 5 साल गुजर गए और दूसरी बार उनकी सरकार बन गई इस बीच कई मोब लीनचिंग की घटनाएं हुए पर उन्हें छुपाया गया और सरकार ने उन्हें मोब लीनचिंग मानने से इनकार कर दिया, जो भी मुकदमा दर्ज हुआ इसमें कोई कारवाई नही हई, पिछले 5 सालों में मोब लीनचिंग के खिलाफ कड़े कानून बनाने को लेकर कई आंदोलन और धरना हुआ पर इस सरकार ने इन्हें अनसुना कर दिया, क्योंकि इस सरकार को पता है कि यहाँ के आदिवासी, दलित और मुसलमान, ईसाई और पिछड़े कहाँ जाएंगे, वोट तो इन्हें ही देंगे।



आज़ाद समाज पार्टी ने लगातार मोब लीनचिंग कानून बनाने को लेकर सड़क पर कई आंदोलन और धरना किये, अब जब झामुमो की सरकार दुबारा बन गई है तो इनकीं कार्यशैली देख कर बिल्कुल भी ऐसा नही लगता है कि यह लोग मोब लीनचिंग के खिलाफ कानून बनाएंगे, क्योंकि भीड़ को उकसा कर जो लोग मोब लीनचिंग की घटना अंजाम देते हैं उन्हें पता है कि उनपर अगर कोई मुकदमा दर्ज भी होगा तो वह लोग छूट जाएंगे और उन्हें कोई सख्त सजा नही होगी, इनके पीछे राजनैतिक शक्तियां भी शामिल हैं और क्योंकि मोब लीनचिंग के खिलाफ कोई सख़्त कानून नहीं है इसलिए यह हत्यारे बेखौफ होकर यह काम करते हैं।



आजाद समाज पार्टी यह मानती है कि क्योंकि हेमंत सोरेन जी की सरकार मोब लीनचिग को रोकने में असमर्थ रही है, ना उन्होंने इसके खिलाफ कोई कानून बनाया है, ना बनाते हुए प्रतीत होती है इसलिए आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी हेमंत सोरेन की सरकार को इन दर्दनाक मौतों का जिम्मेदार मानती है और जल्द ही झारखंड़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ पूरे झारखंड़ में FIR दर्ज करेगी और न्यायालय से मांग करेगी की इसपर दखल देते हुए झारखंड़ में जल्द से जल्द मोब लीनचिंग को लेकर सख्त कानून बनाने के लिए झारखंड़ सरकार पर दबाव बनाए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..

  05 Feb 2025


आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर

  05 Feb 2025


ससुर ने लौटा दी बारात...चोली के पीछे क्या है... गाने पर दूल्हा को डांस करना पड़ा महंगा...

  04 Feb 2025


BIG-BREAKING : देवघर से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार... 2 की मौत.... 2 की हालत गंभीर....

  02 Feb 2025


उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर किया खुलासा.... पढ़े पूरी खबर

  01 Feb 2025


BREAKING : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट बच्चों से भरी.. स्कूली आटो हुई दुर्घटनाग्रस्त... कई बच्चें घायल...

  26 Jan 2025


BIG-BREAKING : सेना का बयान... तीन अलग अलग आतंकवाद विरोधी अभियान... 30 आतंकवादी ढेर...

  26 Jan 2025


JIO के करोड़ों यूजर्स को फिर लगा जोरदार झटका... पढ़े क्या है पूरी खबर

  22 Jan 2025


JAMSHEDPUR : कीताडीह में 15 लाख के गहने व 50 हजार नगदी की चोरी... दहशत में पूरा परिवार... जांच में जुटी पुलिस....

  20 Jan 2025


BREAKING : महाकुंभ में कई टेंटों में लगा भीषण आग... मचा अफरा तफरी

  19 Jan 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.