हेलो, मैं अमित शाह का PA बोल रहा हूं...', भागलपुर सांसद को आया फोन और फिर.... खुल गया भेद


Publish Date: Mon, 17 Nov 2025 10:55 AM (IST)


 

भागलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी पीए बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ भागलपुर सांसद एवं रंगरा थाना पुलिस सहयोग से किया गया है। इस फर्जी का को लेकर के रंगरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो फोन कर खुद को गृह मंत्री का PA बताकर लोगों से रुपये की मांग करते थे। इन शातिर ठगों को पकड़े जाने में भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल की सजगता और तुरंत की गई कार्रवाई महत्वपूर्ण साबित हुई।

जानकारी के अनुसार भागलपुर सांसद को लगातार फोन कर रुपये की मांग की जा रही थी। सांसद अजय मंडल को पिछले एक सप्ताह से मोबाइल नंबर से फोन आ रहे थे। कॉलर खुद को गृह मंत्री अमित शाह का निजी सहायक बताता था और पैसे भेजने का दबाव बनाता था।


सांसद के मोबाइल नंबर पर बार-बार कॉल कर ठग जरूरी सरकारी काम के नाम पर रकम मांग रहा था। सांसद ने शुरुआत में कॉल को नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार दबाव बनाए जाने पर उन्होंने मामला पुलिस को बताने का निर्णय लिया।

सांसद ने पुलिस से मिलकर सब बता दिया। पुलिस ने ठग को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और पेट्रोल पंप पर ठग को बुलाया।

शनिवार शाम करीब 5 बजे ठग ने फिर कॉल कर पैसे की मांग की। इसी दौरान सांसद अजय मंडल ने तत्काल रंगरा थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस और सांसद की संयुक्त योजना के तहत ठग को नवगछिया के एन एच 31 स्थित हिमांशु पेट्रोल पंप पर रुपया लेने के लिए बुलाया गया। जैसे ही दोनों आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।


दो आरोपी को गिरफ्तार पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया जिसमें बताया गया कि दोनों यूपी का रहने वाला है। जिसमें एक का नाम राजकुमार पांडेय एवं दूसरे का नाम रवि पांडेय है। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों मिलकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली लोगों को टारगेट कर ठगी करते थे। फोन पर बड़े नेताओं का हवाला देकर रकम ऐंठने की कोशिश इनकी सामान्य रणनीति थी।

सांसद ने थानाध्यक्ष को दिया लिखित आवेदन गिरफ्तारी के बाद सांसद अजय मंडल ने थानाध्यक्ष, रंगरा थाना को पूरा घटनाक्रम बताते हुए लिखित आवेदन भी दिया है। आवेदन में उन्होंने कहा कि ठग गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी पीए बनकर पैसे की मांग करता था और कई दिनों से परेशान कर रहा था।


पुलिस बोले - दलालों और साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई की शुरुआत.....


रंगरा थाना प्रभारी ने बताया कि सांसद की सतर्कता से एक बड़ा ठगी गिरोह पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने और किन-किन लोगों को इस तरीके से निशाना बनाया है। पुलिस अब इनके मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन की जांच कर रही है।

सांसद की तत्परता की सराहना.....


घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि यदि सांसद समय रहते पुलिस को सूचना न देते तो ठग शायद किसी और को शिकार बना लेते। स्थानीय लोगों ने पुलिस और सांसद की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.