Publish Date: Sun, 15 Sep 2024 22:32 PM (IST)
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने आज जमशेदपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झूठ बोलने में प्रधानमंत्री को महारत हासिल है, रांची से ऑनलाइन ट्रेन को हरी झंडी दिखाते समय भी उनके चेहरे में शिकंज के साथ साथ तनिक भी मुस्कान नहीं थी। उन्हें याद दिला दूं कि 2 घंटे की सफर में वह और उनके समर्थक अपना पीठ थपथपा रहे थे जबकि राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल ही सड़क को नाप दिया था, जो की ऐतिहासिक है।
जमशेदपुर की जनता सोच रही थी कि प्रधानमंत्री कुछ रोजगार पर बोलेंगे महंगाई पर बोलेंगे पर उन्होंने आते ही नफरत भाषण, घुसपैठीयों और कांग्रेस पर निशाना निरंतर साधते रहे। ना युवाओं ना मध्यम वर्ग परिवार और ना ही महिला सुरक्षा पर कुछ बोले. बबलू झा ने कहा इंद्र भी कुपित हैं इनके पापों को देख कर। उन्होंने सारे “परिवर्तन” महाराष्ट्र और हरियाणा की ओर मोड़ दिया है।आज आप जमशेदपुर की पावन धरती पर पधारे और झूठ की नई इबारत गढ़ने का बेहतरीन प्रयास किया लेकिन आप कामयाब न हो सके।
बबलू झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जमशेदपुर झारखंड आज ख़ुद को मणिपुर के जैसे ही ठगा महसूस कर रहे हैं. झारखंड का बकाया ₹1 लाख 36 हजार करोड़ वापस दिलवाना हो या सरना आदिवासी धर्म कोड की मांग मानना पर कब तक चुप रहेंगे? अधिकार हम मांगते रहेंगे। झारखंड भाजपा के दल-बदलु नेताओं की फ़ौज ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी से झारखंड से झूठ पर झूठ बुलवा दिया।
जमशेदपुर सहित कोल्हान एवं झारखंड की जनता भाजपा के 17 सालों का लंबा इतिहास और जूमलों को भली-भाँति जानती है।आदिवासी समाज भाजपा के हर झूठ को अच्छे से समझती है, 2019 की तरह ही इस बार भी भाजपा कोल्हान में अपना खाता नहीं खोल पायेगी।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.