हर्षा रिछारिया लगी फूट फूटकर रोने... आइए जानते हैं हर्षा रिछारिया ने कुंभ छोड़ने के पीछे क्या कुछ वजह बताई है....


Publish Date: Mon, 20 Jan 2025 09:29 AM (IST)


 

कुंभ की शुरूआत से ही साध्वी हर्षा रिछारिया का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर हर्षा रिछारिया को सबसे सुंदर साध्वी का टैग तक दे दिया गया है. 30 वर्षीय हर्षा का कुंभ से वीडियो वायरल होने के बाद से हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है. ऐसे में हर छोटे बड़े मीडिया चैनल्स ने उनके इंटरव्यू लिए जिसमें उनसे पूछा गया आखिर उन्होंने साध्वी बनने का निर्णय क्यों लिया जिसके जवाब में उन्होंने कहा वो साध्वी नहीं बनी हैं; बस उन्होंने धर्म की राह पकड़ी है।


आपको बता दें कि हर्षा महाकुंभ में प्रवेश के दौरान निरंजनी अखाड़े के रथ पर भी बैठी नजर आईं थीं. इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया. कुछ संतों ने हर्षा के रथ पर बैठने और भगवा वस्त्र धारण करने पर आपत्ति जताई. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हर्षा रिछारिया ने रोते हुए महाकुंभ छोड़ने तक का एलान कर दिया है।

हर्षा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं हर्षा रिछारिया ने कुंभ छोड़ने के पीछे क्या कुछ वजह बताई है।


क्यों छोड़ रही हैं हर्षा रिछारिया कुंभ
वीडियो में हर्षा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि लोगों को शर्म आनी चाहिए कि एक लड़की जो धर्म से जुड़ने, धर्म को जानने, सनातन संस्कृति को समझने के लिए आई थी आपने उसे इस लायक भी नहीं छोड़ा कि वो पूरे कुंभ में रुक सके. वो कुंभ जो हमारे जीवन में एकबार आता है. आपने कुंभ एक इंसान से छीन लिया. इसका पुण्य को तो नहीं पता लेकिन आनंद स्वरूप जी ने जो किया है इसका पाप उन्हें जरूर लगेगा।

हर्षा ने आगे कहा यहां कुछ लोगों ने ही मुझे संस्कृति से जुड़ने का मौका नहीं दिया. मेरी आखिर गलती क्या है. ऐसे में 24 घंटे इस कॉटेज को देखने से बेहतर है मैं यहां से चली जाऊं।

कौन हैं हर्षा रिछारिया.....

30 साल की हर्षा रिछारिया उत्तराखंड से हैं. उनका मूल घर मध्य प्रदेश के भोपाल में हैं. अपने इंस्टाग्राम पेज पर हर्षा ने खुद को एंकर, मेकअप आर्टिस्ट, सोशल एक्टिविस्ट, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ट्रैवल ब्लॉगर बताया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.