नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में जुगसलाई में भव्य “युवा सम्मेलन”, एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को अध्यक्ष बनाने का संकल्प


Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 09:26 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत माहेश्वरी मंडप के सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य “युवा सम्मेलन” का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों युवाओं ने एकमत से यह संकल्प लिया कि एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह जी को जुगसलाई नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, पार्टी प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रत्याशी रिंकू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह, युवा मोर्चा कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अमिताभ सेनापति सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, युवा मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों की सक्रिय भागीदारी रही।

नितीश कुशवाहा ने कहा जुगसलाई का युवा पूरी तरह से जागरूक और संगठित है। हम सबने मिलकर यह ठाना है कि जुगसलाई नगर परिषद में विकास, पारदर्शिता और सुशासन के लिए एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह जी को अध्यक्ष बनाना है। युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेगा और यह चुनाव ऐतिहासिक जीत में बदलेगा।”

सम्मेलन के अंत में युवाओं ने एकजुट होकर चुनावी अभियान को तेज करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी के संदेश को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.