GOLMURI FIRE NEWS : हॉलसेल रेडीमेड कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान — आग का कारण बना अनसुलझा रहस्य


Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 10:59 AM (IST)


 

न्यूज फ्लैश/जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी हिन्दू बस्ती में सोमवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक हॉलसेल रेडीमेड कपड़ा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही घंटों में पूरा दुकान जलकर राख में तब्दील हो गया।

अहले सुबह जब स्थानीय लोगों ने धुआं उठते देखा, तो तुरंत दुकानदार को सूचना दी गई। लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था कपड़े, फर्नीचर, कैश काउंटर और अन्य सामान राख बन चुके थे।

न्यूज फ्लैश की टीम ने सुबह मौके पर पहुंचकर जब दुकानदार से बातचीत की, तो उन्होंने दबे स्वर में बताया —

> “कम से कम 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है...”



हालांकि जब टीम ने यह पूछने की कोशिश की कि आग कैसे लगी, तो दुकानदार ने बात को टालते हुए कहा —

> “अभी जाइए, बाद में आइएगा, बात करेंगे।”



जब उनसे पूछा गया कि क्या इसकी सूचना पुलिस को दी गई है, तो उन्होंने अनमने ढंग से जवाब दिया —

> “हां, थाना को सूचना दिया गया होगा... और क्या ही हो जाएगा सूचना देने से।”



स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग या किसी के द्वारा आग लगाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अब तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल आग लगने की वजह एक अनबुझ पहेली बनी हुई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.