Publish Date: Wed, 02 Jul 2025 10:24 AM (IST)
रांची : जिस बाप की उंगली पकड़ कर चलना सीखी, जिन भाइयों के साथ खेली-कूदी, जिस मां ने उसे अपनी कोख से जन्म दिया… उन सब ने ही उस नाबालिग बिटिया के साथ ऐसी दरिंदगी की, कि अब वह तिल-तिल कर मर रही है। अंदर ही अंदर घुट रही है। इल्जाम है कि उसके सगे पिता ने और दोनों भाइयों ने उसके साथ महापाप किया। एक बार नहीं, दो बार नहीं… गुजरे तीन सालों से उस नेत्रहीन बिटिया की आबरू उसके ही घर में वो लोग लूट रहे थे, जिनकी परछायी में वह खुद को सबसे ज्यादा महफूज समझती थी। उस बिटिया के पैरों तले जमीन तो तब खिसक गयी, जब उसका अबॉर्शन उसकी सगी मां ने करवा दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मौका पाकर बिटिया ने अपने पड़ोस के एक शख्स को आपबीती सुनायी। अपना दास्तां सुनाते वक्त उसके मुख से कांपती आवाज में हौले बस इतना निकला… ऐसा बाप, भाई और माई भगवान दुश्मन को भी न दे।
थानेदार मनोज कुमार तक यह बात पहुंची तो उनका खून खौल उठा......
बरियातू थानेदार मनोज कुमार तक यह बात पहुंची तो उनका खून खौल उठा। थानेदार ने मामले का जांच की और तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के संदेही गुनहगार बाप, मां और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शहर से बाहर रहने वाला दूसरा भाई अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे दबोचने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मामले में DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच के दरम्यान पता चला कि नाबालिग नेत्रहीन लड़की का अबॉर्शन भी कराया गया था। इस काम में उसकी मां भी शामिल थी। पिता, एक भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे भाई को भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जायेगा।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.