मंत्री दीपक बिरुआ के अतिक्रमणकारी वाले बयान पर भाजपा में रोष, भाजपा ने कहा- झामुमो-कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र हुआ उजागर, मंत्री दीपक बिरुआ ने 86 बस्तियों के लाखों गरीब, दलित और आदिवासियों को किया अपमानित


Publish Date: Mon, 24 Mar 2025 09:16 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ के विधानसभा में दिए गए बयान ने पूरे राज्य में आक्रोश फैला दिया है। भाजपा ने कहा कि जमशेदपुर की 86 बस्तियों में रहने वाले लाखों गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों को "अतिक्रमणकारी" कहकर मंत्री ने सिर्फ उनका अपमान ही नहीं किया, बल्कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के जनविरोधी और दोहरे चरित्र को भी उजागर कर दिया है। रविवार को जमशेदपुर पूर्वी के सात मंडलों के भाजपा अध्यक्षों ने इस गैर-जिम्मेदाराना बयान की तीखी निंदा की। बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि चुनाव के समय हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा में खुद 86 बस्तियों के लोगों से वादा किया था कि झामुमो-कांग्रेस सरकार बनी तो उन्हें मालिकाना हक देंगे। कांग्रेस ने भी इस वादे का समर्थन किया था । लेकिन सत्ता में आते ही उन्हीं बस्तियों के मेहनतकश और गरीब लोगों को अतिक्रमणकारी बताया जा रहा है! क्या झामुमो और कांग्रेस का यही असली चेहरा है जहां वोट के लिए झूठे वादे करो और बाद में जनता को दुत्कार दो।

भाजपा नेताओं ने तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ये बस्तियां अवैध हैं, तो सरकार ने यहां पुलिस थाने, सरकारी स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाएं क्यों खोलीं। बैठक में कहा गया कि ये बस्तियां दशकों से यहां बसी हुई हैं और इनमें रहने वाले लोग झारखंड की पहचान हैं। राज्य में जब भाजपा की सरकार आयी तब सरकार ने 2005 में इन्हें टाटा लीज से बाहर किया और जब 2014 में फिरसे सरकार बनी तब वर्ष 2018 में इन्हें सीधे लीज देने का प्रावधान बनाया। लेकिन जनता अब लीज नहीं, बल्कि पूर्ण मालिकाना हक चाहती है।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा न लें। यदि सरकार अपने वादों से मुकरती रही और गरीबों को अपमानित करती रही, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। भाजपा के साथ 86 बस्तियों के हजारों लोग अपने हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे और झामुमो-कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र बेनकाब कर उन्हें सबक सिखाएंगे।

भाजपा ने मांग की है कि मंत्री दीपक बिरुआ अपने शर्मनाक और संवेदनहीन बयान पर माफी मांगे और 86 बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक देने की आधिकारिक घोषणा करें। यदि सरकार और मंत्री ने जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की, तो भाजपा बस्तीवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर निर्णायक संघर्ष छेड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

बैठक में मुख्यरूप से बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह मौजूद रहे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.