Publish Date: Tue, 12 Nov 2024 23:57 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय प्रचार के दौरान क्षेत्र घूम कर यह समझ गए हैं कि पश्चिमी की जनता उन्हें नकार चुकी है. उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए अब वे धार्मिक उन्माद फैलाने पर उतारू हो चुके हैं. पिछले चुनाव में पानी पी पी कर भाजपा कार्यकर्त्ताओं को कोसने वाले सरयू राय अब उन्हीं के भरोसे नैया पार करना चाहते हैं. किंतु भाजपा के परिपक्व कार्यकर्त्ता अपना अपमान भूले नहीं हैं. बन्ना गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी के मतदाता और कार्यकर्त्ता सरयू राय के चाल चरित्र भागोड़ापन और पलटू कला से वाकिफ हो चुके हैं.
भगोड़ा सरयू राय जाते जाते शहर का अमन चैन बिगाड़ना चाहते हैं – बन्ना गुप्ता
बन्ना गुप्ता ने कहा कि जाते जाते सरयू राय शहर का अमन चैन बिगाड़ना चाहते हैं. वे धर्म और जात पात के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं. किंतु जमशेदपुर की जनता इस बार भागोड़ा प्रत्याशी की किसी चाल में फंसने वाली नहीं है. जमशेदपुर के समझदार मतदाता विकास के लिए वोट करेंगे. मेरा लक्ष्य है कि जमशेदपुर में रिंग रोड बने. जमशेदपुर एजुकेशन हब बने. जमशेदपुर अपराध मुक्त शहर बने. जमशेदपुर के हर युवा के पास रोजगार हो. जमशेदपुर की हर माता बहन को मईया योजना का लाभ मिले. हर वो योजना जिसका शिलान्यास मेरे द्वारा किया जा चुका है, एमजीम हो या लॉ डिग्री कॉलेज, मानगो का फ्लाइ ओवर हो या अंतरराजीय बस अड्डा, सभी को ससमय पूर्ण करना मेरा लक्ष्य होगा. सोनारी दोमुहानी संगम को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करना उनका सपना है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बन्ना गुप्ता पहुंचे आस्तिक महतो के आवास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता झामुमो के दिग्गज एवं समाजसेवी आस्तिक महतो की माताजी के निधन पर शोक प्रकट करने उनके आवास पर पहुंचे. दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.