Publish Date: Sun, 22 Dec 2024 09:37 AM (IST)
भारत के पहले बी-स्कूल एक्सएलआरआइ में 21 दिसंबर से एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. एक्सएलआरआइ के संस्थापक निदेशक फादर क्विन एनराइट, एसजे की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन 106 बटालियन आरएएफ के सेकेंड इन कमांड ऑफिसर सचिदानंद मिश्रा, एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस. जॉर्ज, एसजे और डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डी सिल्वा ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराकर और टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण करके किया. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें शामिल हैं. जिनमें एक्सएलआरआई के पूर्व छात्र, फैकल्टी, कर्मचारी, रिसर्च स्कॉलर, सुरक्षाकर्मी, आउटसोर्स कर्मचारी के साथ ही टाटा स्टील फाउंडेशन की टीमें शामिल हैं. "प्ले फॉर ए कॉज" थीम पर आयोजित इस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच जूते व अन्य सामग्रियों का भी वितरण किया गया. इस दौरान एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस जॉर्ज ने कहा कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट समावेशिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है. इस टूर्नामेंट के जरिए जो भी धनराशि इकट्ठी की जाएगी, उसका उपयोग के वंचितों के लिए की जाएगी.कहा कि फादर एनराइट क्रिकेट टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है बल्कि यह समुदाय, समावेशिता और जिम्मेदारी का उत्सव है. विविध पृष्ठभूमि की टीमों को एकजुट करके और उन्हें धर्मार्थ लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध करके, इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से सार्थक जुड़ाव करना है. वहीं, फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने कहा कि इस टूर्नामेंट में 26 मैच खेली जाएगी. कुल 150 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता का फाइनल 1 फरवरी, 2025 को खेला जाएगा.
---
विंटेज वॉरियर्स और लोयोला एलुमनी एसोसिएशन ने जीत से खाता खोला
शनिवार को उद्घाटन मैच विंटेज वॉरियर्स (डीटीडीसी) और टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) के बीच खेला गया. जिसमें विंटेज वॉरियर्स ने 125 रनों से जीत दर्ज की. विकास यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने 30 गेंदों में 68 रन बनाए जबकि 3 ओवर में 4 विकेट लिया. दिन का दूसरा मैच एक्सएल एलुमनी और लोयोला एलुमनी एसोसिएशन के बीच खेला गया. जिसमें लोयोला एलुमनी एसोसिएशन ने 3 विकेट से जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सएल एलम्स ने 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए. लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन के उत्कर्ष ने 33 गेंदों में 81 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता.
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.