Publish Date: Thu, 13 Mar 2025 09:51 AM (IST)
झारखंड : अभी अमन साहू इनकाउंटर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इनकाउंटर का एक मामला सामने आ गया। डबल मर्डर के आरोपी का झारखंड में एक बार फिर इनकाउंटर हुआ है। जानकारी मिली है कि चान्हो में हुए डबल मर्डर का एक आरोपी प्रिंस थानेदार का पिस्टल छीन कर फरार होने की कोशिश कर रहा था।
भागने के क्रम में रांची पुलिस की गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में हुई गोलीबारी में दोहरे हत्या मामले में फरार चल रहे अपराधी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी दौरान हत्याकांड के आरोपी प्रिंस के बारे में जानकारी मिली। वो चान्हो इलाके में छुपा था। सूचना पर जब पुलिस की टीम प्रिंस को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तब उसने चान्हो थाना प्रभारी का पिस्तौल छीन कर फरार होने की कोशिश की। इसी दौरान पिस्तौल से चली एक गोली उसके पैर में जा लगी।
गोली लगने के बाद प्रिंस को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधी प्रिंस ने पुलिस का पिस्तौल छीन कर पुलिस पर ही फायरिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह प्रयास सफल नहीं रहा। इसके तुरंत बाद प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को अमन साहू का पलामू में इनकाउंटर हुआ था। वो भी पुलिस का हथियार छिनकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया था।
BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में कहा.... शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए... और उचित कार्रवाई की जाएं... पढ़े पूरी खबर
13 Mar 2025
JAMSHEDPUR : मानगो के ट्रक चालक दिलीप यादव का चेन्नई में नहाने के दौरान डूबने से मौत... घर पर पसरा मातम....
01 Mar 2025
ROAD-ACCIDENT : मानगो के रहने वाले युवक की महाकुंभ से लौटते हुए औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत...
20 Feb 2025
JAMSHEDPUR : प्रेमी के घर के सामने आग लगाने वाली युवती की मौत.. आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी के भाई को पीटा.
19 Feb 2025
MEDIA-CUP : जुबिली ने डिमना को और कालीमाटी ने दोमुहानी को हराया
19 Feb 2025
SEX-RECKET : स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट... का पुलिस ने किया भंडाफोड़... नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग..... 4 गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर
09 Feb 2025
DELHI-ELECTION-RESULT : रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार... अरविंद केजरीवाल.. सीएम आतिशी.. मनीष सिसोदिया और अवध ओझा पीछे...
08 Feb 2025
JAMSHEDPUR : गोलमुरी के टूइलाडुंगरी में नगद व जेवरात सहित 15 लाख की चोरी... जांच में जुटी पुलिस
07 Feb 2025
BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..
05 Feb 2025
आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर
05 Feb 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.