Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 08:49 AM (IST)
चाणक्य शाह : जमशेदपुर : झारखंड राज्य के गठन के बाद से अब तक चार बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें से तीन बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की है। इस बार, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू चुनावी मैदान में उतरी हैं, जो इस क्षेत्र की राजनीति में एक नई दिशा का संकेत देती हैं।
रघुवर दास का राजनीतिक इतिहास...
रघुवर दास, जो वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल हैं, इस क्षेत्र से सबसे अधिक बार चुनाव जीतने वाले नेता माने जाते हैं। उन्होंने चार चुनावों में से तीन में विजय प्राप्त की है। जब वह राज्यपाल बने, तब यह चर्चा थी कि वह अपने करीबी किसी व्यक्ति को टिकट दिला सकते हैं. कई दावेदारों ने टिकट के लिए प्रयास किए, लेकिन अंततः रघुवर दास अपनी बहू पूर्णिमा साहू को टिकट दिलाने में सफल रहें।
पूर्णिमा साहू का चुनावी सफर....
पूर्णिमा साहू के लिए यह चुनाव न केवल एक चुनौती है, बल्कि यह उनके ससुर की खोई हुई राजनीतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का एक अवसर भी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रघुवर दास की विरासत को ध्यान में रखते हुए उन्हें टिकट दिया है।
भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का सामना भाजपा से बागी हुए उम्मीदवार शिव शंकर सिंह और कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार जैसे प्रतिद्वंद्वी से होगा।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह ने 3 वर्षों में पूर्वी विधानसभा के क्षेत्र में अपनी समाजसेवा और तरह तरह के सामाजिक कार्यों से एक अलग पहचान बनाई है. उस काम और सेवा के बदौलत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है. जिसको भेद पाना पूर्णिमा साहू के लिए बहुत ही कठिन हो सकता है. अंत तक टिकट की आस लगाए शिव शंकर सिंह को उस समय झटका लगा जब भाजपा ने पूर्णिमा साहू को टिकट दे दिया।
और शिव शंकर सिंह बगावत पर उतर आए और उन्होंने पूर्वी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर पूर्वी विधानसभा के समीकरण को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है. वह हर मंच और प्रेस कांफ्रेंस में ये कहते नजर आए कि उनका विरोध पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा या किसी शीर्ष नेताओं से नहीं बल्कि परिवारवाद के खिलाफ है. अब देखना यह दिलचस्प होगा की क्या शिव शंकर सिंह सरयू राय की तरह इस सीट पर अपना कब्जा जमाने में सफल होते हैं या फिर बहू अपने ससुर के विरासत को पुनर्जीवित करने में सफल होती है।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.