DURGA PUJA JAMSHEDPUR : टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया दीप प्रज्वलित


Publish Date: Sat, 27 Sep 2025 09:57 AM (IST)


 

जमशेदपुर : सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आज राज्य के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़ कर किया, उद्घाटन कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार उपस्थित थे। दीपक बिरुवा ने अपने संबोधन में कहा की दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है, जिसमें देवी दुर्गा का महिषासुर पर विजय का उत्सव मनाया जाता है। यह एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है, जहाँ माँ दुर्गा की भक्ति और पूजा की जाती है।


जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां पूजा के दरमियान रात भर श्रद्धालु सड़क पर लाखों की संख्या में निकल कर माँ का दर्शन करते है और पूजा का आनंद लेते है। पूजा कमिटी के संरक्षक राजू गिरी ने दीपक बिरुवा को शॉल और माता दुर्गा की स्मृति चिन्ह भेंट की, चंडी पाठ और पूजा को अपने वचनों से भव्यता प्रदान करने वाले पूज्य पंडित प्रदीप्त कुमार दास और निरंजन दास को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव दिनेश कुमार ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत संबोधन अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव ने किया, महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की उद्घाटन के साथ ही पट आज से श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए खोल दिए गए है।


कार्यकर्ताओं की फौज तैनात की गई है जो भक्तों और श्रद्धालाओं के सुविधा का ध्यान रखेंगे। मुख्य संरक्षक राजू गिरी ने बताया की पूजा के साथ परिसर में मेला और झुला का भी आयोजन है जो भक्तों की सुविधा को ध्यान में रख कर लगाए गए है, कार्यक्रम को मंगल कालिंदी, कुणाल सारंगी, हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार ने संबोधित किया, पूजा के सफल आयोजन में इनकी महती लाइसेंसी किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनू राव, उपाध्यक्ष प्रशांत गिरी, संजय गिरी, रणजीत गुप्ता, अमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार सिंह, बलकार सिंह, अमरीक सिंह मिक्के, पाण्डेय प्रधान, राजेश कुमार, अजय साहू, हिमांशु शेखर प्रधान, राजीव प्रधान, संजय प्रसाद, रतन कुमार, संजय शर्मा, कृष्णा साहू, जितेंद्र साहू, सोनू सिंह आदि मौजूद थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.