Publish Date: Sun, 27 Apr 2025 11:27 AM (IST)
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के रूहीडीह में आरोग्यम आयुष्मान मंदिर अस्पताल की इंचार्ज ज्योति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि ज्योति की हत्या उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले विजय मोहन सिंह ने की थी। विजय मोहन सिंह को शक था कि ज्योति के कुछ और लोगों से भी संबंध हैं। ज्योति काफी देर तक फोन पर दूसरों से बात करती रहती थी। इसके अलावा ज्योति रील बनाकर इंस्टाग्राम पर भी डालती थी। विजय मोहन सिंह ऐसा करने से मन करता था।
इस संबंध में दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। घटना वाले दिन गुस्से में आकर विजय मोहन सिंह ने ही गैंते से ज्योति के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ज्योति को टीएमएच ले जाया गया था। वहां विजय मोहन भी था और वह रो रहा था कि उसकी पत्नी पर किसी ने हमला कर दिया है। विजय मोहन सिंह उसी दिन पत्रकारों से बात करने में कतरा रहा था और अन्य गतिविधियों की वजह से वह पुलिस के शक के दायरे में आ गया था।
बाद में ज्योति सिंह को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। विजय मोहन सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि विजय मोहन सिंह की पत्नी की भी पहले मौत हो चुकी थी। ज्योति के पूर्व पति आर्मी में थे। उनकी भी 15 साल पहले मौत हो चुकी थी।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.