Publish Date: Mon, 28 Oct 2024 08:42 AM (IST)
जमशेदपुर : कांग्रेसी नेता बबलू झा जिला उपाध्यक्ष ने रविवार को प्रेस बयान जारी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डा. अजय कुमार ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भाजपाईयों को यह मालूम ही नहीं कि डा.अजय कुमार एक ऐसे पुलिस अधिकारी रहे है, जिन्हें सबसे कम उम्र में राष्ट्पति ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया, इतना ही नहीं 90 के दशक में अपराधियों में डा. अजय कुमार का दहशत था। जब पूरा जमशेदपुर अपराधियों के आतंक उफान पर था, दिन दहाड़े हत्याए हो रही थी. तब डा.अजय कुमार ने जमशेदपुर का कमान संभाला और अपने कार्यशेली से अपराधियों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया. एसपी रहते हुए डा.अजय कुमार ने जो लोगों के लिए काम किया था। इसलिए जमशेदपुर की जनता आज भी उनका सम्मान करती है।
बबलू झा ने कहा कि डा. अजय कुमार चाहते तो अपने सिद्धांत औऱ नीति से समझौता करके पुलिस अधिकारी के तौर पर अराम तलब जीवन व्यतित कर सकते थे लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांत से समझौता नहीं किया, इसलिए राजनीतिक दबाव में काम करना गवारा नहीं समझा और पुलिस की नौकरी से किनारा कर लिया।
डा.अजय कुमार पर कीचड़ उछालने वाले भापजाईयों डा.अजय कुमार की बराबरी करने के लिए कई जन्म लेना पड़ेगा। झारखंड भाजपा में डा. अजय कुमार जैसा शिक्षित, ईमानदार नेता एक भी नहीं. सांसद के तौर पर डा. अजय कुमार ने नेताओं औऱ जनता को बताया की सांसद की गरिमा क्या होती है. सांसद को भी अपने जनता के लिए 24 घंटे कार्य करना चाहिए। सांसद के तौर डा.अजय ने जो प्रतिमान स्थापित किया उसकी नकल अन्य नेता कर रहे है। जनता डा. अजय को अच्छी तरह जानती और समझती है इसलिए अगर बीजेपी वाले कीचड़ उछालेंगे तो जनता भी तैयार बैठी है भाजपाईयों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए।
रघुवर दास का परिवार ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया
बबलू झा ने कहा कि बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं को आगे करके डा.अजय कुमार पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रही है। रघुवर दास के साहेबजादे की काले कारनामे की बात क्यों नहीं बीजेपी की महिला कार्यकर्ता करती है। साहबजादे ने क्या क्या गुल खिलाया है यह किसी से छुपा है क्या ? क्या वो महिलाओं का अपमान नहीं था. सवाल जायज है कि पूर्णिमा दास जब अपने पति एवं अपने परिवार पर अंकुश नहीं लगा सकती तो वो जमशेदपुर की जनता को क्या सुऱक्षा प्रदान करेगी ।जनता निर्णय करेगी।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.