Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 09:01 AM (IST)
जमशेदपुर : पिछले दिनों खटिक समाज के राष्ट्रीय संगठन, *"अखिल भारतीय खटिक समाज"* ने जिला कांग्रेस कमिटी, पूर्वी सिंहभूम के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर को झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विदित हो कि धर्मेन्द्र सोनकर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष होने के अलावा ओबीसी कांग्रेस के कोल्हान प्रभारी भी हैं और वे अपनी संगठनात्मक क्षमता और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।
धर्मेन्द्र सोनकर की दलित-पिछड़े और आदिवासी वर्ग के युवाओं के बीच विशेष लोकप्रियता है और अपनी लोकप्रियता एवं जमीनी पकड़ के कारण ही वे संगठन के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कुछ उच्च पदाधिकारियों के बेहद करीबी माने जाते हैं।
वर्तमान में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में राहुल गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की मुहिम चल रही है। जल्द ही नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू होगी। ऐसे में, धर्मेन्द्र सोनकर को खटिक समाज के सबसे मजबूत संगठन द्वारा धर्मेन्द्र सोनकर को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।
मीडिया से बातचीत में धर्मेन्द्र सोनकर ने "अखिल भारतीय खटिक समाज" के वरीय पदाधिकारियों और समाज के बड़ें-बुजुर्गों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले एक महीने के भीतर वे प्रदेश के सभी जिलों में खटिक समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक-राजनीतिक-आर्थिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.