DHANBAD-BREAKING : धनबाद में आधी रात धमाका : झरिया विधायक रागिनी सिंह के सिंह मेंशन पर बमबाजी, अपराधी फरार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 12:04 PM (IST)


 

धनबाद : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में रविवार देर रात बमबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बीच बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो सुतली बम फेंके एक बम गेट के भीतर जाकर ब्लास्ट हुआ, जबकि दूसरा बाहर ही गिर गया। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां आमतौर पर लोग बैठते हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन तेज धमाके से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


भीतर मौजूद थे संजीव-रागिनी सिंह......

घटना के वक्त झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह और उनकी पत्नी झरिया विधायक रागिनी सिंह नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बमबाजी के बाद आवास परिसर में अफरातफरी मच गई।

भीतर मौजूद लोग और सुरक्षा गार्ड बाहर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। सिंह मेंशन स्टील गेट के पास स्थित है, जहां पूर्व विधायक संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह और झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह निवास करती हैं। चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है।


एसपी मौके पर पहुंचे, CCTV जांच और की घेराबंदी......

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर आसपास के इलाकों में छानबीन की।

सिंह मेंशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और डीवीआर पुलिस अपने साथ ले गई है। आसपास के क्षेत्रों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सिटी एसपी ने बताया कि दोनों बम सुतली बम थे। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वायरल पर्चे से बढ़ी चिंता, रंगदारी की धमकी......

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पर्चा वायरल हुआ है, जिसमें अमन सिंह के नाम पर शंकर सिंह नामक व्यक्ति ने बमबाजी की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में लिखा है कि जिस धरती पर अमन का खून गिरा है, उसे बंजर बना देंगे। इसके साथ ही धनबाद के कोयला और लोहा कारोबार से जुड़े व्यापारियों से रंगदारी की मांग की गई है।

वहीं सबको चुन-चुनकर मारने की धमकी दी गई है। पुलिस पर्चे की सत्यता और इसके पीछे सक्रिय गिरोह की भूमिका की भी जांच कर रही है। मेयर पद के लिए संजीव सिंह के संभावित नामांकन से पहले हुई इस घटना के पीछे का मकसद क्या है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.