Publish Date: Thu, 06 Feb 2025 09:36 AM (IST)
नई दिल्ली : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में स्पष्ट तौर पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. मतदान बाद होने वाले ज्यादातर सर्वे बता रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा बहुमत के 36 के आंकड़े को पार कर लेगी।
एग्जिट पोल कराने वाली विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 35 से 40 सीटें आसानी से हासिल कर सकती है. मैट्रिज सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 35 से 40, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 और कांग्रेस को 0 या 1 सीट मिल सकती है।
पीपुल्स इनसाइड के अनुसार भाजपा को 40 से 44, आम आदमी पार्टी को 25 से 29 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है. पीपुल्स पल्स के अनुसार भाजपा को 51 से 60, आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस का खाता खुलने की उम्मीद नहीं है. जेवीसी पोल्स के अनुसार भाजपा को 39 से 45, आम आदमी पार्टी को 22 से 31 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटों पर जीत मिल सकती है।
रिपब्लिक भारत के अनुसार भाजपा को 35 से 40, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है. रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के अनुसार भाजपा को 39 से 49, आम आदमी पार्टी को 21 से 31 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है. चाणक्य सेट्रटर्जिस के अनुसार भाजपा को 39 से 44, आम आदमी पार्टी को 25 से 28 और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं.
सभी छह एग्जिट पोल के आंकड़ों को अगर जोड़कर देखा जाए तो भाजपा को 42 सीटें हासिल हो सकती हैं. आम आदमी पार्टी को 27 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62, भाजपा को 8 और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी. उस समय दिल्ली से जुड़े ज्यादातर सर्वे आम आदमी पार्टी को स्पष्ट और बड़ा बहुमत दिखा रहे थे और पार्टी ने असल आंकड़ों में इससे भी आगे निकलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.