CRIME : पंजाब में कबड्डी प्लेयर की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी


Publish Date: Thu, 06 Nov 2025 12:08 PM (IST)


 

पंजाब : तकरीबन 1 महीने के बाद ही एक और कबड्डी प्लेयर की हत्या से हड़कंप मच गया है। खबर आ रही है कि लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में देर रात गुरविंदर सिंह नामक कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बता दें कि इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को लुधियाना में ही कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या हुई थी. लगातार हो रही कबड्डी प्लेयर की हत्याओं से इलाके में डर और दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।



लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में मंगलवार देर रात कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के समय गुरविंदर सिंह अपने दोस्तों धर्मवीर और लवप्रीत के साथ गांव के एक मेडिकल स्टोर के पास खड़े थे, जहां वह एक सामुदायिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे. इस बीच हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान गुरविंदर और धर्मवीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, उनका दोस्त लवप्रीत सुरक्षित बच निकला।

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या......

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को समराला सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां से उनकी सीरियस हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर कर दिया. परिजन गुरविंदर और धर्मवीर को लेकर चंडीगढ़ जा ही रहे थे कि रास्ते में गुरविंदर ने दम तोड़ दिया. वहीं, धर्मवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी......

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कई खाली खोखे बरामद किए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को आरोपी भागते हुए नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट कर इस पूरे हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. पोस्ट में लिखा गया है कि सत श्री अकाल, राम-राम भाइयों आज जो मनकी समराल में मर्डर हुआ है।

‘अगली गोली तुम्हारी छाती में मारेंगे…’

उसकी जिम्मेदारी हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेते है. ये मर्डर करन मादपुर और तेजी चक ने किया है. बब्बू समराला और उसके साथ जो-जो हमारे दुश्मनों का साथ दे रहे हैं, कान खोलकर सुन लें तुम्हारे में से जो भी मिल गया उसकी भी यही हाल करेंगे. ये चेतावनी सबके लिए है, जो दुश्मनों का साथ दे रहे ये तो सुधर जाओ या फिर तैयार हो जाओ. अगली गोली तुम्हारी छाती में मारेंगे हम नजर सबके उपर हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरविंदर सिंह एक एक्टिव कबड्डी प्लेयर था. वह अक्सर स्थानीय और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था. घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस नेपीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.