CRIME-BREAKING : ट्रिपल मडर से सनसनी....युवक ने शादी की सालगिरह पर.... बाप... मां और बहन को मार डाला... हत्यारे बेटे को था बॉक्सिंग का शौक... लेकिन पिता पढ़ाई का बनाते थे दबाव...


Publish Date: Thu, 05 Dec 2024 09:18 AM (IST)


 

दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के देवली गांव में एक युवक ने शादी की सालगिरह पर ही अपने रिटायर्ड सेना अधिकारी पिता, मां और बहन की जान ले ली। आरोपी बेटे अर्जुन ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अर्जुन ने बताया कि पिता के साथ उसके संबंध अच्छे नही थे। वे उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए दबाव डालते थे, जबकि उसे बॉक्सिंग का शौक था। एक दिन तो उसके पिता ने सभी के सामने उसके साथ मारपीट भी कर दी थी, तभी से वह काफी गुस्से में था। इस बीच उसे पता चला कि उसके पिता सारी संपत्ति बहन के नाम करने वाले हैं तो वह आग बबूला हो गया और उसने तीनों को रास्ते से हटाने का मन बनाया।


जानबूझकर सालगिरह का दिन चुना पुलिस ने बताया कि जब उसे यह पता चला कि पिता की सारी संपत्ति उसकी बहन के नाम हो रही है तो उसने हत्या की साजिश रची। पहले तो उसने पिता का चाकू अपने पास छुपाकर रख लिया। फिर यह तय किया कि जिस दिन शादी की सालगिरह होगी, उसी दिन तीनों को मारेगा। पूछताछ में उसने यह बताया कि उसकी बहन ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी। उसने सबसे पहले उसे मौत के घाट उतारा। फिर पहली मंजिल पर माता-पिता के कमरे में गया तो मां वॉशरूम में थी। इस बीच उसने पिता की हत्या कर दी और अंत में मां को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह चुपचाप वहां से करीब साढ़े 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकल गया। एक घंटे के बाद वापस लौटा तो शोर मचाकर पड़ोसी बुला लिए।


पुलिस ने जब जांच आरंभ की तो यह बात सामने आई कि फ्रेंडली एंट्री थी। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया गया तो कोई भी इस दौरान बाहरी शख्स घर में आते-जाते नहीं देखा गया। इसके बाद पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो उसने कई विरोधाभासी बयान दिए। इस पर पुलिस को शक हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह अंतत: टूट गया और उसने यह स्वीकार कर लिया कि उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। वह अक्सर अपने घर में झगड़ा करता रहता था।


पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर के गेट पर बाहर से ताला लगाकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। वापस लौटा तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर मां कोमल व बहन कविता का शव पड़ा था। वहीं, पहली मंजिल पर पिता का शव पड़ा था। तीनों के गले को धारदार हथियार से रेतकर हत्या की गई थी। राजेश के गले पर चुन्नी लिपटी हुई थी, जबकि कोमल व कविता का शव कंबल से ढंका हुआ था। सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही स्पेशल पुलिस कमिश्नर मधुप तिवारी तिवारी, जॉइंट पुलिस कमिश्नर एसके जैन सहित फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। उन्हें पहले तो ताला लगे होने पर शक हुआ।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.