Publish Date: Fri, 06 Sep 2024 10:02 AM (IST)
आदित्यपुर में स्क्रैप कारोबारियों के बीच बुधवार शाम हुई मारपीट के मामले में अगले दिन आदित्यपुर थाना में काउंटर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में स्क्रैप कारोबारी जयसवाल बंधुओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। कदमा निवासी तरुण घोष के लिखित शिकायत के आधार पर स्क्रैप कारोबारी टीमल जैसवाल, अभिषेक जैसवाल, आदर्श जैसवाल और राजेंद्र जैसवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायत में जिक्र है कि आरोपियों ने अमित सिंह और उनके स्टाफ़ रितम दास को लोहा टाल में बंधक बनाकर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने अमित सिंह के गले में गमछा बांधकर जान से मारने की कोशिश की और सोने की चैन और 50 हजार रुपये नकद छीन लिए। यह सारा विवाद प्रशासन के नाम पर मंथली रंगदारी मांगने और इंकार करने पर रेलवे पुलिस की मिलीभगत से फ़र्ज़ी छापेमारी कराने से शुरू हुआ ऐसा बताया गया। मारपीट की घटना के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन सिंह काउंटर केस दर्ज नहीं कर रहे थें। दूसरे पक्ष ने इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से कर दिया था। उधर से निर्देश मिलते ही स्क्रैप कारोबारी अभिषेक जयसवाल उसके भाई टीमल जयसवाल एवं अन्य पर बंधक बनाकर रंगदारी के लिए हमला करने के आरोपों के अंतर्गत कांड दर्ज हुआ है। गुरुवार को इसी प्रकरण में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार को हटा दिया गया और उनके स्थान पर कल शाम को ही बतौर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। टीमल जयसवाल के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अमित सिंह और एक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई सरायकेला के स्क्रैप कारोबारीयों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.