Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 09:14 AM (IST)
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का प्रचार अभियान तेज हो गया है. इस अभियान में सोमवार को कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए और सुधा गुप्ता के साथ प्रचार किया. इस दौरान कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, गुरुशरण सिंह, रजनीश सिंह, कौशल प्रधान, निधि मिश्रा, लख कुमार, आशुतोष सिंह, शाहिद समेत तमाम लोगों ने अपनी ताकत लगायी. आपको बता दें कि कांग्रेस ने सुधा गुप्ता का समर्थन करने का ऐलान किया है. वहीं, इंडिया गठबंधन दल ने भी उनका समर्थन किया है।
इस दौरान सुधा गुप्ता ने अपने कारपेट छाप पर लोगों से मुहर लगाकर चुनाव में जीत दिलाने की अपील की. सुधा गुप्ता ने लोगों के बीच अपने चुनावी वादे की जानकारी दी और बताया कि वे विकास करने के लिए चुनाव में है और उनका मानगो नगर निगम क्षेत्र के साथ भावनात्मक जुड़ाव है. मानगो की जनता के लिए बन्ना गुप्ता ने जो विकास के काम किये है, वह गति को और बढ़ाने के लिए वे काम करेंगी, जिसके लिए समर्थन देने की अपील की. इस दौरान मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में गौड़ बस्ती, कृष्णानगर, ऋषभ अपार्टमेंट, गुनमय कॉलोनी, मानगो चौक, मून सिटी, गरीब कॉलोनी, ओल्ड पुरुलिया रोड में प्रचार किया गया. इस दौरान पूरी भीड़ सुधा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. इस दौरान सुधा गुप्ता ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत किया. समर्थकों के बीच सुधा गुप्ता जिंदाबाद' के नारे गूंजते रहे. पदयात्रा को विभिन्न मोहल्लों में उत्साहजनक समर्थन मिला और लोगों ने सुधा गुप्ता को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया. इस पदयात्रा में कई स्थानीय कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.