Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 10:27 AM (IST)
जमशेदपुर : आज़ाद समाज पार्टी (का०) के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी ने एक पत्र झारखंड़ के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को लिखा है, उन्होंने हेमंत सोरेन को चौथी बार झारखंड़ का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एक शुभकामनाएं देते हुए मांग रखी है कि बिरसा मुंडा के सामाजिक न्याय की विचारधारा को स्थापित करने के लिए एक अनुसूचित जाति ( SC), एक मुस्लिम, और एक ओबीसी को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग रखी है।
पढ़िए... काशिफ रजा ने किया मांग की....
चौथी बार झारखंड़ का मुख्यमंत्री बनने पर दिल की गहराइयों से मुबारक़बाद और शुभकामनायें, उम्मीद करता हूँ आप स्वस्थ होंगे, आपने अपने चुनाव प्रचार में झारखंड़ वासियों को हक़ और इंसाफ देने की बात की, साथ ही साथ आपने बराबरी और हिस्सेदारी की भी बात की जो आपकी जीत का एक बड़ा कारण बना, अब आपसे झारखंड़ की जनता यह उम्मीद करती है कि आप झारखंड़ के आदिवासियों के साथ साथ यहाँ के दलित, मुस्लिम और पिछड़ों को भी सत्ता में बराबरी की हिस्सेदारी देंगे, ताकि उनके समाज का विकास हो सके और उनमें सत्ता के प्रति विश्वास बढ़ सके।
इसलिए मैं आपसे अपनी पार्टी की ओर से यह मांग करता हूं कि आप अपने कैबिनेट में एक दलित, एक मुस्लिम और एक पिछड़े समाज के विधायक को उप मुख्यमंत्री बनाए और साथ ही साथ मंत्रिमंडल में योग्यता के आधार पर मन्त्रिमण्डल का विस्तार करें।
झारखंड़ की उन्नति के लिए हमारी पार्टी झारखंड़ सरकार को हर सम्भव सहयोग करेगी एवं झारखंड की जनता के हित में विकास कार्यों के लिए समय समय पर आपको अगवत कराती रहेगी
उम्मीद करता हूँ आप मेरी बात पर गौर करेंगे और दलित, मुस्लिम और पिछड़े समाज के विकास और सम्मान के लिए हिस्सेदारी देंगे. आपके नेतृत्व में झारखंड़ विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा इसकी कामना करता हूँ।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.