खुद की मासूम बेटी के छाती पर चढ़ ले ली जान, मुस्कराता रहा बॉयफ्रेंड, मां के नाम पर कलंक है ये औरत...!


Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 10:47 AM (IST)


 

लखनऊ : लखनऊ की रहने वाली रोशनी 6 साल के बच्चे की मां थी. रोशनी को शराब और नाइट पार्टी का काफी शौक था. बड़े-बड़े सपने थे. लेकिन इन सपनों के आगे उसका पति और उसकी 6 साल की बच्ची आ रही थी. अब अपने सपने को पूरा करने के लिए रोशनी ने एक फिल्मी प्लान बनाया. उसने पति को अपने रास्ते से हटाने का ऐसा प्लान बनाया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।



रोशनी का एक प्रेमी था. वह अपनी प्रेमी के इश्क के नशे में इस कदर चूर थी कि वह अपने पति और अपनी बच्ची को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बना चुकी थी. रोशनी ने अपनी कोख से जिस बच्ची को जन्म दिया था उसने इस बच्ची की बेरहमी से गला घोट कर हत्या कर दी. हत्या भी ऐसी वैसी नहीं उसने अपनी बच्ची को इतनी दर्दनाक मौत दी जिसे सुनकर आपका कलेजा कांप जाएगा. रोशनी पहले अपनी बच्ची के पेट पर बैठकर उसका गला दबाया जब नाक से खून बहने लगा तब भी उसका दिल नहीं पसीजा बच्ची की तड़प तड़प कर मौत हो गई।


उसका प्रेमी भी उस वक्त उसके पास ही था. अपनी प्रेमी के साथ रहने के लिए उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी. बेटी की हत्या करने के बाद रोशनी यही नहीं रुकी. हत्या करने के बाद उसने अपने कथित प्रेमी के साथ रात भर पार्टी करी. बेटी की लाश को घर में ही छोड़ दिया लेकिन जब लाश से बदबू आनी शुरू हुई तो उसने उस पर परफ्यूम और रूम फ्रेशनर छिड़का और अगले दिन सुबह पुलिस को फोन करके बताया कि झगड़े के बाद उसके पति शाहरुख ने बेटी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।


इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और कुछ लोगों के बयान भी लिए. वहीं इस घटना से पहले ही रोशनी और उसके पति शाहरुख की लड़ाई हुई थी जिसके बाद रोशनी का पति घर छोड़कर अपनी बहन के पास चला गया था. यानी वारदात वाली रात वह अपने घर पर मौजूद ही नहीं था. इसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसने रोशनी और उसके बॉयफ्रेंड उदित को गिरफ्तार कर लिया. जब उदित से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उदित ने सारे राज उगल दिए।


दरअसल रोशनी ने यह पूरा खेल अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए रचा था. उसने सोचा था कि वह अपनी बेटी की हत्या कर अपने पति पर सारे आरोप लगा देगी और इसके बाद वह आराम से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह सकती है. इस तरह एक शादी शुदा ज़िंदगी अवैध सम्बन्ध में जल कर खाक हो गई।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.