लोक आस्था का महापर्व छठ : जानिए कब है नहाय-खाय, खरना, अर्घ्य का सही समय और तिथि समेत सबकुछ... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 10:08 AM (IST)


 

जमशेदपुर : रोशनी का महाउत्सव दिपावली का त्योहार खत्म होने के साथ ही अब छठ महापर्व की तैयारी शुरु हो गई है। छठ पूजा, दिवाली के तुरंत बाद आने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। उत्तर भारत समेत देश के अन्य हिस्सों और विदेश में रहने वाले भारतीय रीति-रिवाजों के इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, हालांकि यह मुख्य रूप से बिहार-झारखंड में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

छठ के समय घरों से लेकर नदी और तालाबों के घाटों तक हर जगह लोगों में जोश और उत्साह का रंग देखने को मिलता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से यह चार दिन का पर्व शुरू होता है और सप्तमी तिथि को समाप्त होता है। ऐसे में देखें तो कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की समाप्ति के उपरांत शुक्ल पक्ष आज से सायंकाल से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही घर-घर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कार्तिक छठ 2025 के पूजा की तिथियां, नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और प्रात: अर्घ्य की सही तिथि और शुभ मुहूर्त समेत सबकुछ।

जानिए किस दिन है नहाय-खाय...?

छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 25 अक्टूबर (शनिवार) को पड़ेगी। इस दिन स्नान करने के बाद घर के कुल देवता और सूर्य देव की पूजा की जाती है। फिर चावल, दाल और कद्दू की सब्जी का सेवन किया जाता है। यही दिन छठ पर्व का पहला दिन माना जाता है।

जानिए कब है खरना......?

छठ का दूसरा दिन खरना पूजा कहलाता है, जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। 2025 में यह दिन 26 अक्टूबर को होगा। इस दिन स्नान के बाद छठी मैया की पूजा की जाती है और उनके लिए गुड़ की खीर (रसियाव) बनाई जाती है। खरना पूजा के साथ ही छठ व्रत की शुरुआत होती है।

सूर्य देवता को अर्घ्य.....

कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके अगले दिन सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का समापन किया जाता है।

छठ पूजा 2025 का शुभ मुहूर्त.....

षष्ठी तिथि प्रारंभ: 27 अक्टूबर (सोमवार) सुबह 6:04 बजे

सूर्यास्त का समय (डूबते सूर्य को अर्घ्य): 27 अक्टूबर (शाम 5:10 बजे से शाम 5:58 बजे तक)

षष्ठी तिथि समाप्त: 28 अक्टूबर सुबह 7:59 बजे

सूर्योदय का समय (उगते सूर्य को अर्घ्य): 28 अक्टूबर (मंगलवार) को भगवान भाष्कर सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य अपर्ण करने (प्रात: 5:33 बजे से 6:30 बजे तक) के साथ ही छठ पूजा 2025 का समापन होगा। छठ 2025 के व्रती पारण कर अनुष्ठान समाप्त करेंगी।

*छठी मैया की पूजा का विशेष महत्व*

छठ पर्व के चारों दिन छठी मैया की पूजा की जाती है। यह चार दिन का पवित्र पर्व श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का प्रतीक है। छठ पूजा न केवल सूर्य उपासना का पर्व है, बल्कि यह प्रकृति, परिवार और जीवन के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर भी है। इस व्रत में पानी तक नहीं पिया जाता। ऐसा माना जाता है कि छठी मैया की पूजा करने से संतान की सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.