Publish Date: Mon, 07 Apr 2025 09:52 AM (IST)
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला सामने आया है. सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास में धर्मांतरण की शिकायत मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है. मामले में दो पास्टर समेत करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार, अटल आवास में दो अलग-अलग स्थानों पर धर्मांतरण की गतिविधियों की शिकायत मिली थी. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है. फिलहाल, सरकंडा पुलिस ने पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बताया कि हिंदू संगठन की ओर से एक टेलीफोनिक सूचना दी गई थी कि अटल आवास के पास एक ऊपरी माले के कमरे में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई प्रार्थना कराई जा रही है. प्रथम दृष्टया जाकर कुछ पास्टर लोगों को पूछताछ की गई है जिनके द्वारा प्रार्थना करना स्वीकार किया है और अभी पूछताछ की जा रही है. बाद तस्दीक के रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले......
हाल ही में मोपका क्षेत्र में भी इसी तरह की हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. तब पुलिस ने दो घरों में दबिश देकर प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के प्रयास को रोका था. इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था और धर्म विशेष से जुड़ी किताबें व साहित्य जब्त किए थे. सरकंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गुप्त रूप से प्रार्थना सभाओं के जरिए लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.