Publish Date: Sat, 31 Aug 2024 18:37 PM (IST)
सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के तिरूलडीह मिलन चौक सड़क पर सोड़ो मोड़ के पास गुरुवार को हाइबा का चपेट में आने से एक 14 वर्षीय लड़का की हुई मौत पर लोगों को उकसाकर करीब 14 घंटे सड़क जाम करने,लाश को नही उठाने देने, सरकारी कार्य पर बाधा डालने व पुलिस पर जान मारने के नियत से पत्थर मारने के खिलाफ ईचागढ़ थाना में 23 नामजद व एक सौ अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रम आदित्य पांडे के लिखित बयान पर लोगों को भड़काकर सड़क जाम,लाश उठाने नहीं देने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
नामजद अभियुक्तों में सपन कुमार महतो, पवन कुमार महतो, तरूण कुमार महतो, मोतीलाल महतो, ग्राम विष्टाटांढ़, सर्वेश्वर गोप, पप्पू पांडे, निवारण गोप, दीपक गोप, बांका गोराई, इन्द्र प्रामाणिक, ग्राम सोड़ो, फारेन महतो, जागरू महतो, ग्राम जारगोडीह, साधु महतो, ग्राम हुंडी, काजल सरकार, ग्राम दीरिडारी , मुकेश महतो, ग्राम पुरीहेसा, सैयनाथ महतो, हरतालडीह, प्राणेश्वर महतो, सालखान महतो, बाहादुर महतो, जारगोडीह, लक्ष्मण महतो, रघुनाथपुर, गोपेश्वर महतो, डैम क्लोनी घोड़ानेगी, राजेश रंजन, रसुनीया एवं देवेन्द्र नाथ महतो कापीडीह का नाम शामिल हैं।
ईचागढ़ कांड संख्या 62/2024 में धारा 190,191(2) 191(3)195, 221, 234, 221(1) 132, 109, 301, 3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि गुरुवार को एच एल एम इन्टरप्राइजेज के बालू लदे हाइवा से बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के सींदरी निवासी 12 वर्षीय सुनील महतो की मौत हो गई थी। पिता एवं 9 वर्षीय बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने दिन 10 बजे से रात 12 बजे तक मुआवजा का मांग को लेकर घटनास्थल से लाश उठाने का विरोध करते रहे। रात 12 बजे के बाद पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.