Publish Date: Mon, 14 Oct 2024 00:38 AM (IST)
जमशेदपुर : साकची के काशीडीह में एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है. जहां एक स्थानीय युवक धर्मेंद्र यादव को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया जा रहा है. घटना के बाद गंभीर हालत में उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
मामले को लेकर दो पक्षों की अलग-अलग दलीलें सामने आई हैं. घायल धर्मेंद्र यादव के परिजनों ने भाजपा नेता अभय सिंह, उनके भाई निर्भय सिंह और अन्य पर आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया. परिजनों का दावा है कि इससे पहले भी धर्मेंद्र के साथ मारपीट की गई थी और इस बार फिर मौका पाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
दूसरे पक्ष की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि धर्मेंद्र यादव मेले में गाड़ी चोरी।करने की कोशिश कर रहा था और युवतियों के साथ छेड़खानी भी कर रहा था. मना करने पर उसने दुकानदारों के।साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और कमिटी के लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को सूचित किया. कमिटी का दावा है कि युवक नशे की हालत में था और अभय सिंह व उनके भाई पर लगाए गए आरोप राजनीतिक रूप से उन्हें बदनाम करने की साजिश हैं।
वहीं इस मामले में पुलिस ने अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने और जांच शुरू करने की बात कही जा रही है. घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
वहीं इस मामले की सूचना मिलने पर समाजसेवी चंदन यादव अपने समर्थकों के साथ पहले घायल से मिलने टीएमएच अस्पताल पहुंचे इसके बाद साकची थाना पहुंच कर आरोपियों के गिरफ्तारी के मांग के साथ थाने में जमकर विरोध जताया।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.