Publish Date: Mon, 30 Dec 2024 16:39 PM (IST)
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नं. 5, गुडरूबासा निवासी सविता सिंह ने अपने पति टोनी सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में सविता सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घटना 15 नवंबर 2024 की रात की है। जब टोनी सिंह अपने काम से घर लौट रहे थे। डिमना रोड स्थित उमा टिफिन के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और गोली मारकर हत्या कर दी। सविता सिंह ने बताया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने में अविनाश सिंह, उत्तम मंडल, नीतिश पोद्दार और अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।
घटना के बाद तीन आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हथियार भी बरामद नहीं किए गए हैं। सविता सिंह ने बताया कि पुलिस जब भी आरोपियों के घर दबिश देती है, आरोपी फरार मिलते हैं।
सविता का आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी अभिषेक कुमार निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब भी पुलिस से संपर्क किया जाता है, तो केवल यह बताया जाता है कि आरोपी फरार हैं। इस तरह की लापरवाही से ऐसा लगता है कि जांच को प्रभावित किया जा रहा है।
परिवार को लगातार मिल रही धमकियां सविता सिंह ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं। कुछ दिन पहले, बाजार जाते समय मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने धमकी दी कि केस वापस ले लो, वरना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
सविता सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उनके परिवार पर कोई और बड़ी घटना हो सकती है।
पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आरोपियों की पहचान हो चुकी है, तो अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
23 May 2025
BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....
13 May 2025
BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर
10 May 2025
BREAKING : 54 साल बाद पहली बार, "भारत" पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार, "7 मई" को मॉक ड्रिल, बजेगा चेतावनी का सायरन, 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुआ था ऐसा
06 May 2025
BREAKING : बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली
20 Apr 2025
JAMSHEDPUR : तेज रफ्तार माल लदा टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा... बड़ी घटना टली.
15 Apr 2025
JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.....
11 Apr 2025
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता हैं : बन्ना गुप्ता
08 Apr 2025
JAMSHEDPUR-BREAKING : ट्रैफिक चेकिंग को लेकर डीएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश... जाने क्या है निर्देश...
27 Mar 2025
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से डोली घराती... घरों से बाहर निकले... लोग...
21 Mar 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.