BREAKING VIRAL-VIDEO : रांची में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी राइफल से कुत्ते को मारा गोली... कुत्ते की हो गई मौत... रांची पुलिस ने किया अरेस्ट.... VIDEO हुआ VIRAL....


Publish Date: Wed, 09 Apr 2025 11:05 AM (IST)


 

रांची : रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आदर्श नगर एसआरएस पार्क के समीप सड़क किनारे घूम रहे आवारा कुत्ते को एक शख्स ने गोली मारी दी. इससे मौके पर ही कुत्ते की मौत हो गयी. घटना पर मौजूद अन्य लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद रांची पुलिस हरकत में आयी और वीडियो के आधार पर आरोपी प्रदीप पांडेय (पिता- स्वर्गीय दयाशंकर पांडेय, आदर्श नगर एसआरएस पार्क) को गिरफ्तार कर लिया और उसकी लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली।


पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी.......

कुत्ते को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने पर थाना पहुंचे पशु सुरक्षा गैर सरकारी संस्था के संचालक शिव शंकर के बयान पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ये घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की बतायी जा रही है

जिससे गोली मारा वह है, लाइसेंसी राइफल

आरोपी प्रदीप पांडेय लाइसेंसी राइफल लेकर मंगलवार की सुबह सड़क पर निकला और कुत्ते को गोली मार दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इससे भी जी नहीं भरा तो प्रदीप ने उसके पास जाकर एक और गोली मार दी. उसके बाद वह अपने घर चला गया. सड़क पर कुत्ते का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने उसे दफना दिया।



क्यों मारा कुत्ते को गोली आरोपी ने बताया यह वजह....

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद प्रदीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिया. उन्होंने बताया प्राथमिकी दर्ज की गयी है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि आवारा कुत्ते राहगीरों को दौड़ाते और काटते थे. इससे गुजरने वाले लोग परेशान हो गए थे. उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था. इससे गुस्से में उन्होंने गोली मार दी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.