BREAKING : पश्चिम बंगाल बंद के दौरान कई जगहों पर हिंसा.. पुलिस ने किया लाठीचार्ज दागे आंसू गैस के गोले


Publish Date: Thu, 29 Aug 2024 08:31 AM (IST)


 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा बुधवार को आहूत ‘बंगाल बंद’ के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा और तनाव की खबरें सामने आयीं। कई स्थानों पर पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये।

हुगली जिले के मानकुंडू स्टेशन पर बंद समर्थकों द्वारा रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों की ट्रेनें रोक दी गयीं। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, तो स्थिति बेकाबू हो गयी। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।


कूचबिहार में बंद के दौरान कई स्थानों पर हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने बताया कि सुबह 10 बजे तक कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें तूफानगंज की विधायक मालती राभा राय और कूचबिहार दक्षिण के विधायक निखिलरंजन डे भी हैं। इन दोनों विधायकों को पहले हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।


दक्षिण दिनाजपुर में बीजेपी-तृणमूल के बीच झड़प.....

दक्षिण दिनाजपुर के बुनियादपुर नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा और तृणमूल कार्यकतार्ओं के बीच विवाद छिड़ गया। दोनों दलों के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें तृणमूल के हमले में एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में गम्भीर चोट आयी।

हावड़ा, बंडेल, और अन्य जगहों पर भी ट्रेन सेवा बाधित....


हावड़ा-बंडेल लोकल ट्रेन को भी हावड़ा स्टेशन पर रोक दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल ट्रैक पर लेट कर प्रदर्शन किया। इसी तरह, मुर्शिदाबाद के कई स्टेशनों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया, जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं।



पश्चिम मिदनापुर के घाटाल और भाटपाड़ा में भी बंद के दौरान भाजपा और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुईं। भाजपा ने यहां पुलिस पर अकारण बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान भाटपाड़ा में गोलीबारी की सूचना भी आयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. राज्य के विभिन्न जिलों जैसे असनसोल, मालदा, कूचबिहार, और पूर्व मेदिनीपुर में भी बंद के समर्थन और विरोध में जम कर प्रदर्शन हुए। कई स्थानों पर बसों और अन्य वाहनों को रोक कर प्रदर्शन किया गया।


बंगाल में भाजपा के इस ‘बंगाल बंद’ ने राज्य के कई हिस्सों में तनाव पैदा कर दिया। समाचार लिखे जाने तक कई स्थानों पर पुलिस की सख्ती से स्थिति नियंत्रण में आ गयी है, जबकि कुछ स्थानों पर तनाव बरकरार है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.