Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 10:55 AM (IST)
✓ कई सालों से इस तरह के फर्जीवाड़े का मो. इलियास करता आ रहा है संचालन।
✓ इससे पहले भी हो चुका का छापामारी लेकिन फिर भी इस तरह के कार्य करने की कैसे हो जाती है हिम्मत ?
✓ न जाने इतने सालों में कितने अनगिनत लोगों को फर्जी डिग्री देकर कहां से कहां पहुंचा दिया होगा।
✓ सख्ती से जांच हो तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
✓ सबसे ज्यादा इसके पास क्लाइंट विदेश जाने वाले और गल्फ कंट्री में काम करने वाले हैं।
✓ इतने बड़े फर्जी रैकेट का क्या खुद मोहम्मद इलियास करता है संचालित या इसके पीछे कोई और भी है ? इसकी जांच अवश्य होनी चाहिए।
जमशेदपुर : नकली सर्टिफिकेट बनाए जाने की सूचना पर मानगो पुलिस ने बुधवार को धालभूम एसडीओ के नेतृत्व में एक छापामारी अभियान चलाया. पुलिस ने जवाहर नगर स्थित रोड नंबर 6 पर स्थित ओसाम रिसोर्सेस नामक दुकान में रेड मारी, जहां से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए. पुलिस ने मौके से एक कंप्यूटर भी जब्त किया और इसके संचालक से पूछताछ की जा रही है।
पहले भी हो चुकी है छापामारी.....
जिला प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि उक्त दुकान में नकली सर्टिफिकेट बनाए जा रहे है, जिनका इस्तेमाल विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर किया जा रहा है. इस शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसडीओ शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।
पुलिस अब आगे की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि यह नेटवर्क कितने बड़े पैमाने पर काम कर रहा था. यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी मानगो के आजादनगर में पूर्व एसडीओ पारुल सिंह ने एक व्यक्ति के घर में छापामारी कर नकली सर्टिफिकेट बनाने का भंडाफोड़ किया था।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.