BREAKING : सोनभद्र में बेकाबू ट्रेलर ने क्रेटा कार को रौंदा... 6 लोगों की दर्दनाक मौत... 3 की हालत नाजुक...


Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 11:37 AM (IST)


 

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब डिवाइडर क्रॉस कर रहे ट्रेलर की तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार से भिड़ंत हो गई।


फिलहाल, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मामला सोनभद्र के हाथी नाला थाना क्षेत्र के रानीताली के पास का है, जहां एक ट्रेलर और छत्तीसगढ़ से आ रही क्रेटा कार में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


बताया जा रहा है कि ट्रेलर अचानक लेन बदलकर डिवाइडर क्रॉस कर रहा था, तभी सामने से आ रही कार से उसकी जबरदस्त भिडंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार में बैठे लोगों को पहचान पाना मुश्किल हो रहा था. कार में हर तरफ खून ही खून बिखरा था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार छत्तीसगढ़ से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रही थी तभी ट्रेलर डिवाइडर क्रॉस कर विपरीत दिशा की तरफ चला गया. तेज रफ्तार कार के ड्राइवर को अपने बचाव का कोई मौका नहीं मिला और कार ट्रेलर से टकराते हुए सीधे एक घर में घुस गई. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. ट्रेलर के ड्राइवर की भी जान चली गई. वहीं, खड़े एक ट्रक का ड्राइवर भी इस घटना की चपेट में आ गया जिसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


सभी मृतकों के शवों को दुद्धी के पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया जबकि, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पुलिस के अनुसार, कार सवार लोगों के परिवार वालों से संपर्क किया गया है, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.