BREAKING : मवेशी चोरी करते हुए दो युवक रंगेहाथ पकड़ाए, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई


Publish Date: Sat, 24 May 2025 08:55 AM (IST)


 

सरायकेला : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी करते तो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई शुरू कर दी, सूचना मिलते ही बीच बचाव करने पुलिस मौके पर पहुंची, जहां थाना प्रभारी के गाड़ी का घेराव कर ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश दिखाया। मामला बिगड़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए, कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पुलिस बचाकर थाने ले गई।

सरायकेला-खरसावां ज़िले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुग्धा गांव में देर रात गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब ग्रामीणों ने मवेशी चोरी की सूचना पर रंगे हाथ दो युवकों को पकड़ लिया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई दिनों से आसपास के गांवों से लगातार मवेशी चोरी हो रहे थे, और काटकर अन्यत्र भेजे जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


इससे नाराज ग्रामीणों ने खुद निगरानी करते हुए झुरखुली फाटक के पास स्थित बंद वल्लभ स्टील कंपनी परिसर में छापा मारा जहां मवेशी काटने की सूचना थी, ग्रामीणों के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, ग्रामीणों ने दो युवक को पकड़ लिया और उसे गम्हरिया थाना को सौंप दिया। गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि मवेशी ट्रेन से कट गया था जिसे कुछ लड़के उठा ले गए थे। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा, उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पुलिस पैसे लेकर मामले को रफा-दफा कर सकती है।

ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक के बयान के आधार पर मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस से उनके घरों पर छापेमारी की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े गए युवक सहित अन्य संलिप्त लोग आदिवासी समाज से हैं। इनमें कुछ दुग्धा और मुरुमडीह गांव से हैं जबकि मुख्य सरगना झुरखुली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन घटना ने प्रशासनिक निष्क्रियता और स्थानीय नाराज़गी को उजागर कर दिया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.