Publish Date: Wed, 02 Apr 2025 09:11 AM (IST)
खूंटी : जिले के रीमिक्स फॉल में डूबने से फिर रांची दो छात्रों की मौत हो गई है. घटना मंगलवार को हुई है. दोनों छात्र अपने 10 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आए थे. नहाने के लिए वे झरने के पास गए थे. जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई है. मृतकों में खेलगांव के महुआ टोली निवासी महेंद्र तिर्की के 15 वर्षीय पुत्र रोलेन तिर्की और सुशील सांगा के 15 वर्षीय पुत्र जेम्स सांगा हैं. इससे पहले बीते 28 मार्च को कोकर स्थित अयोध्यापुरी के रहने वाले शुभम कुमार सिंह और राज कुमार सिंह की मौत रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान हो गई थी. दोनों सगे भाई थे और अपने दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल पहुंचे थे।
रांची के आदर्श नगर, कोकर, गाड़ीगांव से लगभग 10 छात्र बाइक पर सवार होकर रीमिक्स वाटर फॉल पहुंचे थे. सभी छात्र फॉल में नहा रहे थे. इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए. फॉल में नहा रहे अन्य दोस्तों ने स्थानीय लोगों को आवाज दी. इसके बाद आसपास के लोग जुटे और दोनों को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मारंगहादा पुलिस को दी, सूचना के लगभग पौने घंटे बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से फॉल में डूबे दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाला. वहीं सूचना पर मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.