Publish Date: Tue, 21 Jan 2025 08:06 AM (IST)
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के बांदोवान थाना क्षेत्र से रविवार की रात को बेतला राष्ट्रीय उद्यान का एक बाघ पटमदा थाना क्षेत्र के बूढ़ाबूढ़ी पहुंच गया। गोबरघुसी पंचायत के बाटालुका गांव में कंका सोरेन के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह बाघ के पंजे का निशान देख वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वनरक्षी ने मौके पर पहुंचकर निशान को बाघ के होने की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।
इस संबंध में गांव के युधिष्ठिर महतो ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने अपने बागान में पंजे का निशान देखा तो भयभीत हो गया फिर इसकी जानकारी अन्य लोगों को देने पर पता चला कि बगल में मौजूद बहादुर सिंह के बागान में भी उसी तरह के निशान हैं। उन्होंने बताया कि दलमा रेंज अंतर्गत बूढ़ाबूढ़ी पहाड़ के इस पार पटमदा का बाटालुका गांव है जबकि उस पार में एमजीएम थाना क्षेत्र का बेको गांव है। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर वनरक्षी ने बेको गांव में भी बाघ के आने की पुष्टि की है। यही बाघ शनिवार की रात को बांदोवान थाना क्षेत्र के सिरका व गंगामान्ना के जंगल में था।
इससे पूर्व कई दिनों तक चांडिल अनुमंडल के चौका व चांडिल थाना क्षेत्र होते हुए बोड़ाम थाना क्षेत्र के चिमटी पहुंचा था जो बाद में बाटालुका के रास्ते बंगाल पहुंच गया था। बताते हैं कि यह बाघ झारखंड के बेतला राष्ट्रीय उद्यान से भटककर इस क्षेत्र में घूम रहा है और विभिन्न जंगलों में बकरी, सूअर, खरगोश व पशुओं का शिकार कर रहा है। फिलहाल बाघ के दुबारा आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.