BREAKING : मंईयां’ का साइड इफेक्ट : महिलाओं में जमकर हुई मारपीट... उठा पटक.... झोटा-झोटी... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 23 Mar 2025 11:14 AM (IST)


 

धनबाद : मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने को लेकर धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं, शनिवार को यह भीड़ अचानक मारपीट पर उतारू हो गयी और देखते ही देखते सम्मान पाने को लाईन में लगी महिलाओं के बीच जमकर जूता-चप्पल और झोटा-झोटी होने लगी। बता दें कि धनबाद में 51 हजार से अधिक लाभार्थियों को अभी तक योजना की सम्मान राशि नहीं मिली है। इससे महिलाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह से ही अंचल कार्यालय के बाहर सैकड़ों महिलाएं और पुरुष अपने कागजात के साथ लाइन में खड़े नजर आए। कई महिलाएं सुबह सात बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं।



इस दौरान कुछ पुरुष भी अपनी घर की महिलाओं को मंईयां सम्मान राशि का लाभ दिलाने के लिए कागजातों को ठीक कराने के लिए लाइन में खड़े थे। इसके बाद कुछ बात को लेकर शुरू हुए तू,तू-मैं,मैं ने मारपीट का रूप ले लिया। भारी भीड़ के बीच माहौल तनावपूर्ण बन गया, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. वहीं, लाइन में खड़ी महिलाओं का कहना था कि पहले चार किस्तें मिलने के बाद इस बार उन्हें सम्मान राशि नहीं मिली है। कुछ महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अभी तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। इससे परेशान लोग सरकार और प्रशासन पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.