BREAKING : जहरीले कोबरा सांप ने व्यक्ति को तीन बार डसा.... सांप को मारकर प्लास्टिक में भरकर... व्यक्ति पहुंच गया अस्पताल... और इस तरह बच गई उसकी जान.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 09:11 AM (IST)


 

भुवनेश्वर : ओडिशा के मयूरभंज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति को कोबरा सांप ने तीन से चार बार डस लिया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. इसके बाद उसने सांप को मारकर प्लास्टिक की थैली में रखा और खुद अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल में उसे भर्ती कर डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. जानकारी के अनुसार, यह घटना उडाला थाना क्षेत्र के नागपाल गांव की है. यहां अजीत कर्मकार नामक व्यक्ति को उसके घर के बाहर एक कोबरा सांप ने काट लिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मकार अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक एक कोबरा ने उस पर हमला कर दिया. जहरीले सांप ने उसे तीन से चार बार डस लिया. इस हमले के बाद कर्मकार ने सांप को मार डाला. इसके बाद उसने मरे हुए सांप को एक प्लास्टिक बैग में डाला और अस्पताल पहुंच गया।


जब कर्मकार उडाला के अस्पताल पहुंचा तो उसके शरीर में जहर के असर के लक्षण साफ दिखाई दे रहे थे. उसके जख्मों से खून बह रहा था और आंखों की पुतलियां फैल गई थीं. यह देख डॉक्टरों ने तुरंत उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया. वह अपने साथ मरा हुआ कोबरा भी लेकर आया था. अस्पताल स्टाफ पहले तो यह देखकर घबरा गया, लेकिन बाद में उन्होंने तुरंत सांप को कब्जे में ले लिया और कर्मकार का इलाज शुरू किया।


उडाला मेडिकल सेंटर के डॉक्टर राजकुमार नायक ने बताया कि मरीज द्वारा सांप को साथ लाने का फायदा यह हुआ कि उन्होंने तुरंत पहचान लिया कि उसे कोबरा ने काटा है. डॉक्टर नायक ने कहा कि जांच के दौरान हमें उसके शरीर पर कोबरा के दांतों के निशान मिले. उसके शरीर में जहर का असर दिख रहा था. आंखों की पुतलियां फैली हुई थीं और जख्मों से खून बह रहा था. चूंकि वह मरे हुए सांप को लेकर आया था, हमने तुरंत सही एंटी-वेनम (जहर-रोधी) दवा दी, जिससे उसकी जान बच गई।


कोबरा सांप के जहर में न्यूरोटॉक्सिन होते हैं, जो शरीर के स्नायुतंत्र (नर्वस सिस्टम) को प्रभावित करते हैं. अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह जहर व्यक्ति को लकवा मार सकता है और उसकी जान भी जा सकती है. कर्मकार की सूझबूझ और तत्परता की वजह से डॉक्टरों को सही इलाज करने में आसानी हुई, जिससे उसकी जान बच गई. फिलहाल अजीत कर्मकार अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई और अब उन्हें किसी तरह का गंभीर खतरा नहीं है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.