Publish Date: Mon, 10 Feb 2025 10:53 AM (IST)
विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा में एक शादी समारोह के दौरान महिला संगीत कार्यक्रम में दर्दनाक घटना हुई। डांस करते-करते एक 23 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इंदौर निवासी परिणीता (23) अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। शनिवार रात करीब 10 बजे वह मंच पर मिक्स्ड सॉन्ग पर डांस कर रही थी। जैसे ही "लहरा के बलखा के..." गाना बजा, वह डांस कर रही थी, लेकिन अचानक खड़े-खड़े ही गिर पड़ी। शादी में मौजूद रिश्तेदार डॉक्टरों ने CPR देने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। तुरंत उसे विदिशा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शनिवार रात 9 बजे महिला संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ था, लेकिन इस हादसे के बाद शादी की सारी रस्में सादगी से पूरी करनी पड़ीं। रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और परिजनों ने विदिशा में ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन, माता बिंदु जैन हैं। पिता स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट कंपनी में ब्रांच हेड हैं। उनका परिवार इंदौर के साउथ तुकोगंज में रहता है। परिणीता का एक जुड़वा छोटा भाई था, जिसकी 12 साल की उम्र में साइकिल चलाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
परिणीता को घर में 'मौनी' कहकर बुलाया जाता था। उसने MBA किया था और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। बताया गया कि उसे डांस करने का बहुत शौक था और शादी में परफॉर्म करने के लिए वह पिछले एक महीने से तैयारी कर रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं, खासतौर पर अधिक शारीरिक गतिविधियों या तनाव के दौरान। इस तरह की घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.