BREAKING : नीद से सो रहा था परिवार... नींद खुला तबतक चोरों ने गायब कर दिया घर का सामान....


Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 10:06 AM (IST)


 


जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक की रहने वाली नीलम गुप्ता के घर में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने आलमारी से 20 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, टीवी, दो गैस सिलिंडर और अन्य सामानों की चोरी कर ली. चोरी के संबंध में नीलम गुप्ता ने बिरसानगर थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना सोमवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।


घटना के संबंध में महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी और उसके बच्चों के साथ सोमवार को खाना खाने के बाद सो रही थी. दोनों अलग-अलग कमरे में सोयी थी. इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे नीलम गुप्ता की नींद खुली तो देखा कि उसका मोबाइल फोन उसके पास नहीं है. उसे लगा कि उसकी बेटी मोबाइल लेकर गयी होगी. जब वह बेटी के कमरे में जाने लगी तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है।


घर में रखे दो गैस सिलेंडर, टीवी गायब है. अलमारी भी पूरा खुला हुआ है और उसमें रखे नकद 20 हजार रुपये की गायब है. नीलम गुप्ता ने बताया कि जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त दोनों कमरे में वह और उनकी बेटी सो रही थी. चोर गिरोह ने कैसे चोरी की घटना को अंजाम दिया कि थोड़ी भी भनक नहीं लग पायी. महिला ने बताया कि उन्हें शक है कि कुछ नशीला पदार्थ सुंघा कर उन लोगों को बेहोश किया गया. उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.