Publish Date: Wed, 19 Nov 2025 13:18 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में शंकोसाई रोड नंबर 2 स्थित पवन कुमार और उनके भाई औरंगनाथ के घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दोनों घरों से कुल मिलाकर लाखों के गहने और नकदी चोरी होने से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शंकोसाई रोड नंबर 2 में रहने वाले पवन कुमार अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे. देर रात जब वे वापस लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के लॉक टूटे पड़े थे. चोरी की इस वारदात में चोरों ने पवन कुमार के घर से लगभग 70 हजार रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
इसी दौरान चोरों ने ऊपर वाली मंजिल पर रहने वाले उनके भाई औरंगनाथ के घर को भी निशाना बनाया. उनके घर से भी 20 हजार रुपये नकद और गहने चोरी कर लिए गए. दोनों घरों में एक ही रात में चोरी होने की घटना से यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पूरी रेकी कर रखी थी और घर खाली होने का पूरा फायदा उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पवन कुमार ने मामले की सूचना उलीडीह ओपी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. आसपास के घरों और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके. प्राथमिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे और वारदात किस समय के बीच हुई।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.