BREAKING : शादी समारोह में गया था परिवार... 8 लाख के जेवरात ले उड़े चोर... सीसीटीवी रिकॉर्डिंग CHIP भी लेकर फरार हुए चोर.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 03 Dec 2024 09:54 AM (IST)


 

जमशेदपुर : विवाह समारोह में शामिल होने सिदगोड़ा थानांतर्गत एग्रीको निवासी टाटा स्टील कमी रवि शंकर एग्रीको क्लब हाउस गए थे। रात तकरीबन 8:00 बजे के आसपास वे ताला बंद कर गए थे इसी दौरान चोरों ने सुनियोजित ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया और 8 लाख के जेवरात समेत ₹25000 नकदी लेकर फरार हो गए । घटना के संबंध में रविशंकर मिश्रा ने सिद्धगोड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।



घटना के संबंध में रविशंकर के मुताबिक उनके एक रिश्तेदार का शादी समारोह था. एग्रिको क्लब हाउस में कार्यक्रम का आयोजन था. रविवार की रात करीब आठ बजे परिवार के सभी लोग क्वार्टर में ताला बंद कर एग्रिको क्लब हाउस चले गये. उसी दौरान रात करीब 11.30 बजे उनका बेटा कोई काम से अपने क्वार्टर पर आया. जब उसने बाहर गेट का ताला खोल कर गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट भीतर से बंद पाया. फिर जब उसने हल्ला मचाया तो चोर पीछे के गेट से फरार हो गये. उसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने फोन कर दी. इसके बाद परिवार के सभी लोग घर पहुंचे।


पीछे के गेट से प्रवेश किया चोर गिरोह.....

रविशंकर ने बताया कि चोर गिरोह के लोग क्वार्टर के पीछे का दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया. उसके बाद पीछे का गेट को खोल करा अन्य साथियों को घर में प्रवेश कराया. इस दौरान चोरों ने लोहे का औजार से बंद लकड़ी का दरवाजा को तोड़ा. उसके बाद अलमारी और पलंग के बॉक्स में रखे सभी सोने-चांदी के गहने और नकद रुपये लेकर फरार हो गये. उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग चिप्स भी लेकर भाग गए । उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के एक- एक सामान की छानबीन की है. अगर उनका बेटा नहीं आता तो यह संभव था कि और भी कई सामान की चोरी कर लेते।



लोगों ने बताया कि क्वार्टर के पीछे करीब आठ बजे कुछ लड़कों ने एक पैसेंजर टैंपो को खड़ी कर दिये थे. लेकिन शादी का समारोह होने के कारण आस पास के लोगों ने उसके बारे में पूछताछ नहीं की. उन लोगों को लगा कि घर में समारोह होने के कारण टेंपो की जरूरत होगी. घटना के बाद टेंपो भी वहां से गायब हो गया. पुलिस और परिवार के लोगों ने आशंका जताया है कि शायद चोर गिरोह के लोग ही टेंपो लेकर आये थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.