BREAKING : स्वर्णरेखा नदी में मिले शव की हुई पहचान, केबुल बस्ती निवासी संतोष पांडे की पुत्री व काशीडीह हाईस्कूल की 10 वीं कक्षा की छात्रा थी मीनाक्षी कुमारी, पिता ने दो युवकों पर


Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 08:41 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आपको बताते चले कि उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक लड़की का शव मिला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. शनिवार को शव की शिनाख्त गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केबुल बस्ती निवासी 16 वर्षीय मीनाक्षी कुमारी पांडे के रूप में हुई।


काशीडीह हाईस्कूल 10 वीं कक्षा की छात्रा थी मीनाक्षी कुमारी....

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी, टाटा स्टील में ठेकेदार के अधीन कार्यरत संतोष कुमार पांडे की पुत्री है। वह काशीडीह हाई स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी 7 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका।

इसके बाद उसके पिता ने गोलमुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी और उसकी तलाश कर रही थी. इसी बीच, शनिवार को मीनाक्षी के परिजनों को सूचित किया गया कि स्वर्णरेखा नदी में मिला शव उनकी बेटी का है। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में भी शोक और आक्रोश का माहौल उत्पन हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।


पिता ने दो युवकों पर कराया केस दर्ज....

छात्रा के पिता संतोष पांडे ने केबुल टाऊन के युवक आदर्श कुमार व सीतारामडेरा के युवक विक्की कुमार पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने किए शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।



जानिए क्या है पूरा मामला......

आपको बताते चले कि उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 स्थित स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार की सुबह एक लड़की का शव बहते हुए मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. शव को सबसे पहले पास से गुजर रहे कुछ स्थानीय युवकों ने देखा, जिन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची उलीडीह थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि शव की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि महिला की मौत दुर्घटनावश हुई है या फिर यह कोई आपराधिक मामला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगालना शुरू कर दिया था और स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसे इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की को पहले कभी इस इलाके में नहीं देखा गया था. कुछ लोग आशंका जता रहे थे कि लड़की की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया होगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.