BREAKING : नहाने के दौरान डिमना लेक में डूबे दोनों छात्रों का शव गोताखोरों की मदद से निकाला गया, परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल....


Publish Date: Tue, 20 May 2025 14:08 PM (IST)


 

जमशेदपुर : डिमना लेक में सोमवार की शाम करीब 6 बजे नहाने के दौरान डूबे मानगो निवासी दो छात्रों में से मंगलवार को पौने 11 बजे प्रतीक रजक (15) का शव सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी से आए गोताखोरों आनंद धीवर, देवाशीष धीवर, नयना धीवर, राखोहरि धीवर व भोला धीवर ने निकाला। घाट से करीब 60 फीट दूर 25 फीट गहराई से निकाला। शव के बाहर आते ही प्रतीक के परिजन रोने बिलखने लगे. प्रतीक के पिता जयंत रजक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा के शिक्षक हैं और पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा गांव निवासी हैं। उनका पूरा परिवार पिछले कई सालों से डिमना में रहता है।

वहीं आज मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे चांडिल निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र नितिन गोराई (17) का शव सोनारी के गोताखोरों की मदद से निकला गया. शव को बाहर निकालते ही उसके पिता शिबू गोराई, ईचागढ़ निवासी मामा मंटू गोराई व नाना आदि फफक फफक कर रो पड़े।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.