BREAKING : बाइक सड़क किनारे खड़ा हाइवा से टकराया, तीन युवकों की दर्दनाक मौ"त


Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 08:45 AM (IST)


 

राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 के मुरुमडीह पुलिया के पास खड़ी एक हाइवा से मोटरसाइकिल जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. तीनों युवकों की पहचान जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती प्रेमचंद पथ के रहने वाले लखन कुमार (27 वर्ष), संजय लोहार (22 वर्ष) और राजु सांडिल (23 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना आज रविवार की अहले सुबह करीब 3 बजे की बतायी जा रही है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक मोटरसाइकिल (जेएच 05 डीपी 1703) से चाईबासा की ओर जा रहे थे. इसी बीच मुरुम डीह लेकड़ा कोचा मोड़ के पास पहुंचते ही पुलिया के पास सड़क किनारे खड़ी ब्रेक डाउन हाइवा (जेएच 22 जी 8499) के पिछले हिस्से में टक्कर मारी. टक्कर के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।


तीनों युवकों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया, जहां तीनों युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पाकर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने चाईबासा राजनगर सड़क जाम कर दिया है. पिछले लगभग एक घंटे से सड़क जाम है. सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. जाम की सूचना पर राजनगर सीओ के थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं और आक्रोशित लोगों को समझा रहे हैं. आक्रोशित लोगों ने मुआवजा और कारवाई करने की मांग कर रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.