BREAKING : लालबाबा फाउंड्री और कैलाशनगर सहित 70 एकड़ ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने का आदेश लेकर पहुंची प्रशासन की टीम का... जमकर हुआ विरोध... पीछे हटी... प्रशासन की टीम... प्रदर्शनकारियों ने इसे बताया अपनी जीत...


Publish Date: Fri, 27 Sep 2024 16:52 PM (IST)


 

जमशेदपुर : आखिर हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ लाल बाबा फाउंड्री को पूरे तामझाम के साथ तोड़ने आए प्रशासन वापस लौट गई। बता दें की न्यायालय के द्वारा 70 एकड़ जमीन टाटा स्टील को सौंपने का आदेश दिया गया जिसके आलोक में शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा कोर्ट के नाजिर के मौजूदगी में तोड़े जाना था लेकिन स्थानीय वासियों, व्यवसाई और राजनीति दल के नेता तोड़ने के विरोध में जुट गए थे।


वहीं प्रशासन फोर्स के साथ न पहुंचे इसके लिए स्थानीय वासियों ने टायर जलाकर सड़क को अवरोध कर दिया था। इधर दोपहर 2:00 बजे बाद न्यायालय की ओर से नजीर धीरज कुमार टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी पांच जेसीबी और काफी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे उनके आते हैं।



वहां सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने हो हल्ला कर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे इसी बीच पूर्व सांसद अजय कुमार ने अधिकारियों से वार्ता कर कार्यवायी पर रोक लगाने की मांग की इनका कहना था कि भले ही न्यायलय के द्वारा जमीन को खाली करने का आदेश दिया हो लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों के मौजूदगी में तीन दिनों के अंदर 70 एकड़ जमीन का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की वही लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए प्रशासन भी बैक फुट पर आ गई और अपने बड़े अधिकारियों को सूचना देते हुए उनके निर्देश का पालन करने की बात कह वापस लौट गई।



इसे लेकर नाजिर धीरज कुमार ने कहा कि 1970 से ही यह मामला न्यायालय में था टाटा स्टील के द्वारा लाल बाबा फाउंड्री लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था इसके बाद अलग-अलग चरणों में न्यायालय के प्रक्रिया पूरी होने के बाद टाटा स्टील के पक्ष में फैसला आया जिसमें लाल बाबा फाउंड्री के 70 एकड़ जमीन को टाटा स्टील को सौंपने का निर्देश दिया गया जिसे लेकर कार्रवाई की जानी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.