Publish Date: Sun, 12 Jan 2025 09:34 AM (IST)
रांची : झारखंड के हजारीबाग में दो दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक कार्यकर्ता की हत्या में कथित रूप से शामिल 26 वर्षीय एक व्यक्ति रामगढ़ जिले में पुलिस के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में मारा गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कुजू चौकी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत मुरपा गांव में यह मुठभेड़ हुई. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया, ‘‘कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस बलों की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया.’’ अधिकारी ने बताया कि राहुल से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था लेकिन उसने गोलियां चला दीं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तुरी झामुमो नेता संतोष सिंह की आठ जनवरी को हुई हत्या में कथित रूप से शामिल था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है. पुलिस ने तुरी के एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
आठ जनवरी को उरीमारी के पारगढ़ा बड़कीटांड़ में झामुमो नेता व सीसीएलकर्मी संतोष सिंह की हत्या अपराधियों ने कर दी थी. आलोक ने ही हत्या की जिम्मेवारी ली थी. हजारीबाग पुलिस ने अपराधियाें की गिरफ्तारी के लिए बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया था. टीम में चरही थाना प्रभारी, उरीमारी ओपी प्रभारी, बड़कागांव प्रभारी शामिल थे।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.