BREAKING : तंत्र-मंत्र झाड़-फूंक के चक्कर में तीन बहनों ने अपनी ही नानी की चढ़ा दी बलि, वजह जानकर कांप जाएगी आपकी रूह....


Publish Date: Tue, 22 Apr 2025 13:44 PM (IST)


 

सरायकेला : जिले के सरायकेला नगर अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के पास बीते रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसकी ही नातिनों ने कथित तौर पर बलि के नाम पर निर्मम हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका सुमित्रा नायक (65) बेगनाडीह की रहने वाली थीं और अपनी बेटी रवीना खंडाइत के घर आई हुई थीं। रवीना और उनके पति अमर खंडाइत मंगला माँ की पूजा-पाठ एवं साधना में लिप्त रहते थे। इसी क्रम में घर में पूजा के दौरान नातिन तनीषा (19 वर्ष) और उसकी दो नाबालिग बहनों वीणा एवं टीना ने लकड़ी काटने वाली दाउली से अपनी नानी पर हमला कर दिया। तीनों बहनों ने दावा किया कि उनके ऊपर मंगला माँ सवार हैं और देवी बलि की मांग कर रही थीं। इसी सवारी के प्रभाव में आकर उन्होंने सुमित्रा नायक की हत्या कर दी। जब पिता अमर और माँ रवीना बीच-बचाव के लिए आए तो तीनों बहनों ने उन्हें भी पीट दिया। यहां तक कि चौथी बहन, जो नाबालिग बताई जा रही है को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। मृतक सुमित्रा नायक के बेटे दिलीप नायक के अनुसार यह खौफनाक घटना रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई।

पहले तो तीनों बहनों ने मामले को घरेलू विवाद बताकर मुझे और पुलिस को लौटा दिया लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मैं दोबारा पुलिस को लेकर आया। पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और गंभीरता से जांच शुरू की। घटना के बाद से इलाके में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस अभी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन सूत्रों की मानें तो धार्मिक अंधविश्वास और तांत्रिक गतिविधियों के चलते यह खूनखराबा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीनों बहनों से पूछताछ की जा रही है। चूंकि दो आरोपी नाबालिग हैं पुलिस किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की तह तक जाने के लिए फॉरेंसिक जांच और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद भी ली जा सकती है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.