Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 09:54 AM (IST)
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पोर्टिको क्षेत्र में गुरुवार की रात ठेकाकर्मी बागबेड़ा रेलवे ट्राफिक कॉलोनी निवासी शंकर यादव की मौत हो गई. वह प्लेटफार्म नंबर एक में वीआईपी एसी लाउंज में काम करता था. बीती रात वह घर से ड्यूटी के लिए निकला और स्टेशन में यह हादसा हो गया. शंकर के जमीन पर गिरने के बाद स्थानीय किसी व्यक्ति ने उसके मोबाइल से उसके घर में फोन किया. उसके बाद छोटा भाई राहुल यादव परिजनों के साथ मौके पर आया. वह शंकर को आनन-फानन उठाकर सदर अस्पताल ले गए. उसकी सांसें चल रही थी. वहां से टीएमएच ले जाने के लिए कहा गया. जब शंकर को टीएमएच लेकर परिजन पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, शुक्रवार सुबह परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर ठेकेदार अजीत राय को घेरा. स्टेशन प्रबंधक जीसी मांझी के कार्यालय में घंटो वार्ता चली. आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, राकेश तिवारी, मुन्ना मिश्रा समेत कई नेता आ गए. परिजनों ने छोटी बहन की शादी के लिए 15 लाख रुपये और शंकर की कामक्रिया के लिए एक लाख कुल 16 लाख रुपये देने की मांग की. कुछ समय पहले ही शंकर के पिता केशव यादव का बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया था।
वह भी स्टेशन में ही काम करते थे. शंकर ही घर का खर्च चला रहा था. भाई राहुल यादव ने रेलवे प्रशासन पर आरोप लगाया कि अगर भाई को सही समय में एंबुलेंस मिल जाती और ट्रीटमेंट हो जाता तो जान बच सकती थी. काफी मिन्नत करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची. फिर वह टेंपो से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. बहरहाल, परिजन मुआवजे को लेकर अड़ गए हैं. शनिवार को फिर इसे लेकर बैठक होनी है. तब तक परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.